RJT smart cab AI

RJT AI Simulator: राजकोट मंडल ने AI आधारित ‘स्मार्ट आरएस वाल्व सिम्युलेटर’ विकसित किया

RJT AI Simulator: लोको पायलटों को मिलेगा वास्तविक रेल परिचालन जैसा प्रशिक्षण, रेल सुरक्षा होगी और अधिक सुदृढ़

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 19 जुलाई: RJT AI Simulator: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल ने रेल सुरक्षा एवं चालक दल (क्रू) के कौशल विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ‘स्मार्ट आरएस वाल्व सिम्युलेटर’ विकसित किया है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence–AI) आधारित यह अत्याधुनिक सिम्युलेटर लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों को वास्तविक रेल परिचालन के अनुरूप आधुनिक एवं यथार्थपरक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। इससे उनकी कार्यकुशलता, सतर्कता, निर्णय क्षमता तथा सुरक्षा जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार यह सिम्युलेटर वास्तविक रेल मार्गों के वीडियो तथा AI आधारित रियल-टाइम सिग्नल नियंत्रण प्रणाली के माध्यम से प्रशिक्षण को अधिक यथार्थपरक बनाता है। इसमें दिन, रात्रि, वर्षा एवं घने कोहरे जैसी विभिन्न परिस्थितियों का सिमुलेशन उपलब्ध कराया गया है, जिससे लोको पायलट हर प्रकार की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए तैयार हो सकेंगे।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण) (Sr. DEE/TRO) मनोज कुमार राव ने बताया कि सिम्युलेटर में मवेशी से टक्कर, व्यक्ति से टक्कर, वाई (Y) एवं डबल वाई (YY) गति प्रतिबंध संकेत तथा सिग्नल पास्ड एट डेंजर (Signal Passed At Danger–SPAD) जैसी वास्तविक परिचालन स्थितियों का अभ्यास कराया जाता है। इसके माध्यम से लोको पायलटों की प्रतिक्रिया समय, ब्रेकिंग कौशल, गति एवं सिग्नल अनुपालन में सुधार के साथ आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। प्रशिक्षण के उपरांत स्वचालित प्रदर्शन रिपोर्ट उपलब्ध होती है, जिससे कमियों की पहचान कर प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- Sustainable Cities Challenge: वाराणसी में ‘सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज’ के विजेताओं की घोषणा

यह प्रणाली बिना किसी परिचालन जोखिम के सुरक्षित एवं किफायती प्रशिक्षण उपलब्ध कराती है। इससे लोको पायलटों का आत्मविश्वास बढ़ता है, प्रशिक्षकों को प्रत्येक प्रशिक्षु के प्रदर्शन का सटीक विश्लेषण करने में सुविधा मिलती है तथा सुरक्षित, विश्वसनीय एवं दक्ष रेल परिचालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलती है।

राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने कहा, “राजकोट मंडल नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से रेल सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। ‘स्मार्ट आरएस वाल्व सिम्युलेटर’ लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों को यथार्थपरक प्रशिक्षण प्रदान कर उनकी निर्णय क्षमता, सतर्कता, प्रतिक्रिया कौशल एवं आत्मविश्वास को सुदृढ़ करेगा। यह पहल सुरक्षित, विश्वसनीय एवं दक्ष रेल परिचालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

राजकोट मंडल द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित ‘स्मार्ट आरएस वाल्व सिम्युलेटर’ भारतीय रेल की आधुनिक प्रशिक्षण प्रणाली में एक महत्वपूर्ण नवाचार है। यह लोको पायलटों के कौशल विकास, रेल सुरक्षा एवं परिचालन दक्षता को नई मजबूती प्रदान करते हुए पश्चिम रेलवे, राजकोट मंडल की सुरक्षित, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाओं की प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाएगा।