Vande bharat

Ahmedabad Okha Vande Bharat: अहमदाबाद–ओखा वंदे भारत एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव

Ahmedabad Okha Vande Bharat: अहमदाबाद–ओखा वंदे भारत एक्सप्रेस में होंगे महत्वपूर्ण बदलाव: अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती (जेल साइड) SBT से होगा संचालन

आम्बली रोड को मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

संशोधित समय-सारणी 17 अगस्त 2026 से होगी लागू

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 27 जुलाई: Ahmedabad Okha Vande Bharat: यात्रियों की सुविधा, बेहतर रेल कनेक्टिविटी तथा आधुनिक रेल सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में रेल मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 22925/22926 अहमदाबाद–ओखा–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस के टर्मिनल स्टेशन, समय-सारणी तथा मार्ग में आम्बली रोड स्टेशन पर नए ठहराव को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह संशोधित व्यवस्था 17 अगस्त 2026 से प्रभावी होगी।

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना संशोधित व्यवस्था के अनुसार अब इस वंदे भारत एक्सप्रेस का प्रारंभ एवं समापन स्टेशन अहमदाबाद के स्थान पर साबरमती (जेल साइड) SBT पर होगा। साथ ही, अहमदाबाद के तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आम्बली रोड स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किया गया है।

संशोधित समय-सारणी

गाड़ी संख्या 22925 साबरमती–ओखा वंदे भारत एक्सप्रेस 17 अगस्त 2026 से प्रतिदिन (मंगलवार को छोड़कर) साबरमती से प्रातः 06:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह आम्बली रोड स्टेशन पर 06:23 बजे पहुंचेगी तथा 06:25 बजे प्रस्थान करेगी, राजकोट 09.31 बजे पहुंचेगी और 09.36 बजे प्रस्थान करेगी और 13:20 बजे ओखा पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 22926 ओखा–साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस ओखा से 16:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 19.44 बजे राजकोट पहुंचेगी और 19.49 बजे प्रस्थान करेगी, आम्बली रोड स्टेशन पर 22:40 बजे पहुंचेगी तथा 22:42 बजे प्रस्थान करेगी और 23:10 बजे साबरमती पहुंचेगी।

यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन संचालित होगी।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

आम्बली रोड स्टेशन को पहली बार मिलेगा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव

इस निर्णय के साथ आम्बली रोड रेलवे स्टेशन को पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव प्राप्त होगा। इससे शहर के पश्चिमी क्षेत्र, एस.जी. हाईवे, बोडकदेव, प्रह्लादनगर, साउथ बोपल, शेला तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, समय की बचत करने वाली तथा आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिलेगा।

बुकिंग संबंधी जानकारी

वर्तमान समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 22925 अहमदाबाद–ओखा वंदे भारत एक्सप्रेस की वर्तमान व्यवस्था 15 अगस्त 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 22926 ओखा–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस की वर्तमान व्यवस्था 16 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी।

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं रेक संरचना संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।