Rajkot Division

Rajkot Division: राजकोट मंडल में रेलवे संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि

Rajkot Division: अलियावाडा यार्ड में पुराने जर्जर पाइप पुल के स्थान पर आधुनिक आरसीसी बॉक्स ब्रिज का निर्माण

राजकोट, 12 मई: Rajkot Division: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल द्वारा रेल संरचना को अधिक सुरक्षित, मजबूत एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। राजकोट मंडल के अलियावाडा यार्ड स्थित ब्रिज संख्या 310 को पुराने 400 मिमी व्यास वाले पाइप प्रकार पुल से परिवर्तित कर आधुनिक 2×2.54 मीटर स्पैन वाले आरसीसी बॉक्स ब्रिज में बदला गया है।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट मंडल(Rajkot Division) के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, यह कार्य विशेष रूप से जल निकासी क्षमता में वृद्धि, ट्रैक की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने तथा लंबे समय से जर्जर एवं अवरुद्ध हो चुके पुराने पाइप पुल को हटाने के उद्देश्य से किया गया। पुराने पुल में जल निकासी बाधित होने के कारण मानसून के दौरान परिचालन संबंधी चुनौतियां उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती थी। नए आरसीसी बॉक्स ब्रिज के निर्माण से अब पानी की निकासी अधिक सुचारु एवं प्रभावी ढंग से हो सकेगी, जिससे रेलवे ट्रैक की स्थिरता और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

💜 Comfort & Care – अब दर्द में पाएं सुकून!
🔥 Heating + Vibration | Rechargeable | Portable
⚡ Smart Heating & Vibration Belt – अभी खरीदें
🔥 MRP ₹1,499 → सिर्फ ₹699 | 53% OFF
🚚 ₹199 से ऊपर Free Delivery  |  💳 Online Pay & Save  |  🔄 Easy Returns

उल्लेखनीय है कि यह महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग कार्य राजकोट मंडल के अलियावाडा स्टेशन पर निर्माण विभाग द्वारा अत्यंत सुनियोजित एवं समन्वित तरीके से मात्र 3 दिनों में सफलतापूर्वक पूरा किया गया। कार्य के दौरान 3 रेलवे लाइनों के अंतर्गत तकनीकी दक्षता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे रेल यातायात पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा।

यह भी पढ़ें:- Women’s Rest Room: महिला कर्मचारियों की सुविधा एवं आराम हेतु महिला विश्राम कक्ष का उद्घाटन

राजकोट मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने कहा कि राजकोट मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा, बेहतर संरचना विकास तथा आधुनिक तकनीक आधारित रेलवे परिसंपत्तियों के निर्माण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। अलियावाडा यार्ड में आधुनिक आरसीसी बॉक्स ब्रिज का निर्माण मंडल की उच्च गुणवत्ता, तेज निष्पादन क्षमता एवं सुरक्षित रेल परिचालन के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।