Parcel Revenue: राजकोट रेलवे डिवीजन की एक दिन में 11.01 लाख रुपये की रिकॉर्ड पार्सल आय
Parcel Revenue: 6 नवम्बर को पार्सल परिवहन से एक दिन में अर्जित की अब तक की सर्वाधिक आय
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंराजकोट, 08 नवम्बर: Parcel Revenue: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल ने पार्सल परिवहन के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया इतिहास रचा है। मंडल ने 6 नवम्बर, 2026 को पार्सल परिवहन से ₹11.01 लाख का राजस्व अर्जित कर अब तक की सर्वाधिक एकदिवसीय पार्सल आय का रिकॉर्ड स्थापित किया है। इससे पूर्व 17 अक्टूबर, 2025 को ₹9.50 लाख की एकदिवसीय पार्सल आय का रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। इस प्रकार राजकोट मंडल ने अपने पिछले रिकॉर्ड को उल्लेखनीय अंतर से पीछे छोड़ते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की है।
यह भी पढ़ें:- Vivek Oberoi: रामायण’ की कमाई कैंसर पीड़ित बच्चों को दान करेंगे विवेक ओबेरॉय
राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, मंडल द्वारा पार्सल परिवहन को बढ़ावा देने तथा अधिकाधिक व्यापारियों को रेलवे से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के फलस्वरूप विभिन्न प्रकार की वस्तुओं का परिवहन रेलवे के माध्यम से किया जा रहा है।
इनमें मुख्य रूप से आभूषण (Imitation Jewellery), (Parcel Revenue) घरेलू सामान, पीतल के पुर्जे, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, वस्त्र सामग्री, सब्जियां एवं फल, शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुएं (Perishable Items) तथा अन्य विविध उत्पाद शामिल हैं। मंडल द्वारा व्यापारियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने, उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाओं में सुधार करने तथा रेलवे के माध्यम से माल परिवहन को प्रोत्साहित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
Shop your favourites at exciting prices.
पार्सल परिवहन के क्षेत्र में राजकोट मंडल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक मंडल द्वारा कुल 2,34,367.5 क्विंटल माल का लदान किया गया, जिससे ₹8,44,44,855 का मालभाड़ा राजस्व अर्जित हुआ। यह उपलब्धि मंडल की बढ़ती व्यावसायिक गतिविधियों, बेहतर परिवहन सुविधाओं तथा रेलवे के प्रति व्यापारियों के बढ़ते विश्वास को प्रदर्शित करती है।
राजकोट मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वाणिज्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, कार्यकुशलता, प्रतिबद्धता तथा सामूहिक टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के समन्वित प्रयासों से पार्सल एवं माल परिवहन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे और रेलवे के राजस्व में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित होगी।

