Festive Special Train Announcement

Diwali Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को राहत, उत्राण-लालकुआं के बीच स्पेशल ट्रेन की 4 ट्रिप

Diwali Special Train: पश्चिम रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गुजरात और उत्तराखंड के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

वड़ोदरा, 06 नवम्बर: Diwali Special Train: दिवाली व छठ पूजा फेस्टिवल के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा व मांग को ध्यान को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे का वडोदरा मंडल उत्राण से खातीपुरा स्टेशन के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन की 4 ट्रिप चला है।

पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीना द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार ट्रेन संख्या 09131 उत्राण – खातीपुरा स्पेशल, प्रत्येक सोमवार को उत्राण से दोपहर 14:15 बजे प्रस्‍थान करेगी और अगले दिन मंगलवार को सुबह 10:00 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

यह ट्रेन 09 और 16 नवंबर 2026 को चलेगी। विपरीत दिशा में ट्रेन संख्‍या 09132 खातीपुरा – उत्राण स्पेशल, प्रत्येक मंगलवार को खातीपुरा से दोपहर 12:40 बजे प्रस्‍थान करेगी और अगले दिन बुधवार को सुबह 06:40 बजे उत्राण पहुंचेगी। यह ट्रेन 10 और 17 नवंबर 2026 को चलेगी।

यह भी पढ़ें:- Punjab Train Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम जंक्शन, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर ठहरेंगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान एवं द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।

ट्रेन संख्या 09131 की एडवांस बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। ट्रेनों के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrai .gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।