korea vibrant gujarat

Vibrant Gujarat Global Summit: वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027: सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में गुजरात के सफल रोड-शो

  • -सिंगापुर- दक्षिण कोरिया की अनेक कंपनियों ने गुजरात में विस्तार-निवेश में दिलचस्पी दिखाई
  • HJ Heavy Industries की पोरबंदर में तटीय पर्यटन , आतिथ्य एवं अंतरराष्ट्रीय रिसॉर्ट परियोजनाओं में दर्शाई रूचि

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

गांधीनगर, 06 नवंबर: Vibrant Gujarat Global Summit: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट (VGGS) 2027 के लिए गुजरात सरकार के माननीय वन एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अर्जुन मोढवाडिया के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 19 से 26 अक्टूबर 2026 के दौरान सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का दौरा किया।

इस दौरान उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात को वैश्विक निवेश के लिए एक श्रेष्ठ गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया। साथ ही व्यावसायिक साझेदारी को मजबूत करने और वैश्विक कंपनियों को वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की 11वां संस्करण 10 से 12 जनवरी 2027 के दौरान गांधीनगर में होने जा रहा है।

Vibrant Gujarat Global Summit: सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के प्रतिनिधिमंडल में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव एवं डेलिगेशन नोडल अधिकारी पी. भारती (IAS), योजना विभाग की सचिव आद्रा अग्रवाल (IAS), DST के संयुक्त निदेशक (IT) वसीम मंसूरी, GIFT City के AVP (Business Operations) निसर्ग आचार्य शामिल थे। इसके अलावा गुजरात स्टेट इलेक्ट्रनिक्स मिशन,फिक्की और केपीएमजी के प्रतिनिधि भी गुजरात सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

गुजरात के प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के दौरे के दौरान हुई विविध व्यावसायिक बैठकों में सेमीकंडक्टर, जल एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन, डिजिटल टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग, ग्रीन हाइड्रोजन, इंटीरियर एवं फर्नीचर, इंफ्रास्ट्रक्चर, समुद्री सेवाओं और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में गुजरात में उपलब्ध और उभर रहे अवसरों को रेखांकित किया। संवाद के दौरान कई कंपनियों ने गुजरात में निवेश, टेक्नोलॉजी साझेदारी, कारोबार के विस्तार और पायलट परियोजनाएं शुरू करने में रुचि दिखाई है।

यह भी पढ़े:- Lakshmi Puja:धनतेरस 2026 आज: मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा से लेकर खरीदारी तक, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सिंगापुर यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने (Vibrant Gujarat Global Summit) कुल 20 बैठकें कर गुजरात के उपलब्ध अवसर और प्रोत्साहक योजनाओं सहित पहलुओं को सामने रखा। इनमें 9 वन-टू-वन बिजनेस मीटिंग, 2 सरकारी (G2G) बैठकें, 5 राउंडटेबल बैठकें और 4 साइट विजिट शामिल थीं। गुजरात सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर के व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री गन सिओव हुआंग से मुलाकात की। इसी क्रम में सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होकर द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।

गुजरात सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री अर्जुन मोढवाडिया के नेतृत्व में उद्योग संगठनों के साथ राउंडटेबल बैठकें कीं। इस दौरान SSIA, SICCI, AIBP, TiE Singapore और Singapore Gujarati Society के साथ सेमीकंडक्टर, नवाचार, GIFT City और टैलेंट डेवलपमेंट को लेकर सार्थक बातचीत हुई। गुजरात सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने Micron Semiconductor Facility, Global Tech Solutions, ASMPT Yishun Facility और ASTAR Fusionopolis का दौरा किया तथा वहां अपनाई जा रही वैश्विक श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों और अनुसंधान क्षमताओं का अध्ययन किया।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

सिंगापुर दौरे की सफलता की प्रमुख संभावित निवेश संभावनाओं पर नजर डालें तो Global Tech Solutions ने धोलेरा में उपकरणों के रिफर्बिशमेंट और क्वार्ट्ज मैन्युफैक्चरिंग में रुचि दिखाई है। वहीं Bharat Semitech ने साणंद में सेमीकंडक्टर उपकरण निर्माण में रुचि दिखाई है। Micron Technology ने असेंबली और टेस्टिंग के विस्तार, ASMPT ने पैकेजिंग इकोसिस्टम तथा Autodesk (AutoDesk) ने GIFT City में कार्यालय शुरू करने में रुचि दिखाई है। Redwood Interior ने पोरबंदर में फर्नीचर निर्माण में रुचि दिखाई है। Gardant AMEA ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंसर निदान के लिए GBU, GBRC, GCRI और GSBTM के साथ प्रस्तावित सहयोग को लेकर चर्चा की।

Vibrant Gujarat Global Summit: Capel Infrastructure ने गुजरात में डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर परियोजनाओं के लिए पानी, ऊर्जा, कूलिंग और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर समाधान उपलब्ध कराने की संभावनाओं में रुचि दिखाई है। वहीं SMIT Sewage ने MERC के माध्यम से गुजरात में परिचालन आधार स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है, जिसमें रिस्पॉन्स उपकरण और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल होंगे। De Nora वर्तमान में Tata Electronics के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के साथ काम कर रही है और उसने सेमीकंडक्टर-ग्रेड जल एवं अपशिष्ट जल समाधान उपलब्ध कराने में रुचि दिखाई है। ASTAR ने सिलिकॉन फोटोनिक्स और SiC टेक्नोलॉजी में अनुसंधान एवं विकास (R&D) सहयोग में रुचि दिखाई है।

गुजरात सरकार के प्रतिनिधिमंडल की Singapore Gujarati Society और SICCI के साथ हुई बैठक में सिंगापुर में एक ‘गुजरात सपोर्ट ऑफिस’ अथवा ASEAN क्षेत्र के लिए GIFT City का प्रतिनिधि कार्यालय शुरू करने का सुझाव दिया गया।
सिंगापुर यात्रा के बाद प्रतिनिधिमंडल दक्षिण कोरिया पहुंचा। दक्षिण कोरिया में प्रतिनिधिमंडल ने कुल 25 कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनमें 15 वन-टू-वन बिजनेस मीटिंग, 3 राउंडटेबल बैठकें और 7 साइट विजिट शामिल थीं।

भारतीय दूतावास और ‘Make in India Korea’ के सहयोग से कोरियाई बिजनेस लीडर्स राउंडटेबल तथा ICCK के सदस्यों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इसके अलावा HJ Heavy Industries, Hanwha Ocean, Hanyang Engineering, GnBS Eco, Gachon University MRI Research Center, Dawon Medex BNCT Center और Seoul Semiconductor जैसे तकनीकी केंद्रों का दौरा किया गया।

दक्षिण कोरिया में सेमीकंडक्टर, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर, शिपबिल्डिंग, केमिकल्स, बायोटेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी, रोबोटिक्स, एग्रीटेक और औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की कंपनियों के साथ गुजरात में निवेश, टेक्नोलॉजी साझेदारी, विनिर्माण विस्तार, R&D और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई। कुछ कंपनियों ने भविष्य में निवेश, संयुक्त उपक्रम , पायलट परियोजनाओं और उत्पादन सुविधाएं स्थापित करने में रुचि दिखाई। कंपनियों के साथ हुई चर्चाओं में सेमीकंडक्टर, शिपबिल्डिंग, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, डिजिटल टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और कौशल विकास के क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर बल दिया।

दक्षिण कोरिया की यात्रा से गुजरात में आने वाले संभावित प्रमुख निवेश पर नजर डालें तो GnBS Eco ने धोलेरा में सेमीकंडक्टर उपकरण के लिए 12 एकड़ भूमि उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया गया। Silicon Display ने 12-इंच TFT फिंगरप्रिंट-सेंसर सेमीकंडक्टर फैब में रुचि दिखाई है। LAMKO & Dongwoo Fine-Chem ने धोलेरा अथवा वडोदरा में सेमीकंडक्टर केमिकल्स और मटेरियल्स के निर्माण में रुचि दिखाई है। Seoul Semiconductor ने LED और Micro LED निर्माण में रुचि दिखाई है।

arjun modhwadia in korea

वहीं NOVA Data Centers ने Infixzone Technologies और Futuretech Solutions के साथ मिलकर गुजरात में हाइपरस्केल डेटा सेंटर विकसित करने की योजना बनाई है। Hanwha और Dasun Shipbuilding ने समुद्री उद्योग और शिपबिल्डिंग क्षेत्र में Pipavav तथा गुजरात की स्थानीय कंपनियों के साथ साझेदारी करने की इच्छा व्यक्त की है। HJ Heavy Industries ने पोरबंदर में तटीय पर्यटन, हॉस्पिटलिटी और अंतरराष्ट्रीय रिसॉर्ट परियोजनाओं में रुचि दिखाई है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी SOFTPV के साथ हुई राउंडटेबल बैठक के दौरान दक्षिण कोरियाई कंपनियों को निवेश संबंधी मार्गदर्शन और परियोजना सुविधा उपलब्ध कराने के लिए गुजरात सरकार की ओर से एक सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (SPOC) नियुक्त करने का सुझाव दिया गया।

मंत्री अर्जुन मोढवाडिया के नेतृत्व में गुजरात सरकार के प्रतिनिधिमंडल की इस आठ दिवसीय यात्रा ने सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के निवेशकों में गुजरात के प्रति व्यापक उत्साह पैदा किया है। सेमीकंडक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन, शिपबिल्डिंग, हेल्थकेयर तथा AI और डिजिटल क्षेत्रों में हुई ये चर्चाएं वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2027 में बड़े पैमाने पर वैश्विक निवेश आकर्षित करने की दिशा में मार्गदर्शक साबित होंगी।