train 7

Train Diversion: जामवंथली–अलियाबाड़ा दोहरीकरण कार्य के चलते कुछ और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 27 अक्टूबर: Train Diversion: पश्चिम रेलवे के राजकोट डिविजन में जामवंथली–अलियाबाड़ा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत जामवंथली स्टेशन पर 3 नवंबर, 2026 को दोपहर 15:20 बजे से शाम 19:50 बजे तक 4 घंटे 30 मिनट का रेल परिचालन ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के चलते कुछ और ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है तथा प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के कारण दो ट्रेनों का जामवंथली स्टेशन पर स्टॉपेज अस्थायी रूप से रद्द रहेगा।

राजकोट डिविजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।

1) ट्रेन संख्या 12476 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–हापा एक्सप्रेस

2 नवंबर, 2026 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12476 को मार्ग में 3 घंटे रेगुलेट किया जाएगा।

2) ट्रेन संख्या 22940 बिलासपुर–ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस

2 नवंबर, 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22940 परिवर्तित मार्ग से ओखा जाएगी। इस दौरान ट्रेन राजकोट, भक्तिनगर, वांसजालिया और कानालुस के रास्ते संचालित होगी। इसके परिणामस्वरूप इस ट्रेन का हापा और जामनगर स्टेशनों पर स्टॉपेज नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें:- Microsoft: माइक्रोसॉफ्ट में 60 हजार कर्मचारियों को एग्जिट ऑफर

3) ट्रेन संख्या 22923 बांद्रा टर्मिनस–जामनगर हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

2 नवंबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22923 की यात्रा राजकोट स्टेशन पर ही समाप्त कर दी जाएगी। इस कारण यह ट्रेन राजकोट–जामनगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

4) ट्रेन संख्या 22924 — जामनगर–बांद्रा टर्मिनस हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

3 नवंबर, 2026 को प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22924 जामनगर के बजाय राजकोट स्टेशन से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। इस कारण यह ट्रेन जामनगर–राजकोट के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

जामवंथली स्टेशन पर दो ट्रेनों का स्टॉपेज अस्थायी रूप से रद्द

दोहरीकरण कार्य के दौरान प्लेटफॉर्म उपलब्ध नहीं होने के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का जामवंथली स्टेशन पर ठहराव निर्धारित अवधि के लिए अस्थायी रूप से निरस्त किया गया है।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

1) ट्रेन संख्या 22945 मुंबई सेंट्रल–ओखा सुपरफास्ट एक्सप्रेस

28 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक मुम्बई सेंट्रल से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22945 का जामवंथली स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से रद्द रहेगा।

2) ट्रेन संख्या 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस

29 अक्टूबर से 4 नवंबर, 2026 तक ओखा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 22946 का जामवंथली स्टेशन पर स्टॉपेज अस्थायी रूप से रद्द रहेगा।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे यात्रा प्रारंभ करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन की स्थिति एवं परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी प्राप्त कर लें।