Sara Ali Khan: बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच केदारनाथ पहुंचीं सारा अली खान
Sara Ali Khan: आम श्रद्धालुओं के साथ किए दर्शन
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंरुद्रप्रयाग: Sara Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक बार फिर बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। वह हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचीं और आम श्रद्धालुओं के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। उनकी इस यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
करीब आधे घंटे कतार में रहीं सारा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा अली खान करीब आधे घंटे तक श्रद्धालुओं के बीच कतार में खड़ी रहीं। धाम में उस दौरान ठंड और बर्फबारी का असर भी देखने को मिला। सारा को ठंड से बचाने के लिए वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने उन्हें शॉल देने की पेशकश की। उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
यह भी पढ़ें:- Avneet Kaur: अवनीत कौर की येलो बिकिनी तस्वीरें वायरल, बीच लुक ने खींचा ध्यान
बाबा भुकुंट भैरव के भी किए दर्शन
मुख्य मंदिर में दर्शन के बाद सारा अली खान ने केदारनाथ धाम के रक्षक माने जाने वाले बाबा भुकुंट भैरव के मंदिर में भी शीश नवाया। आम श्रद्धालुओं के बीच सादगी से दर्शन करने का उनका अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है।
Shop your favourites at exciting prices.
फिल्म ‘केदारनाथ’ से जुड़ा है धाम से नाता
सारा अली खान का केदारनाथ से पुराना जुड़ाव है। वर्ष 2017 में अपनी पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ की शूटिंग के दौरान उनका इस क्षेत्र से परिचय हुआ था। इसके बाद भी वह कई बार बाबा केदारनाथ के दर्शन करने पहुंच चुकी हैं।

