Skip to content
  • होम
  • टॉप स्टोरी
  • फोटो गैलरी
  • Shopping
  • हिन्दी
  • ગુજરાતી
  • देश
  • राज्य की ख़बर
    • गुजरात
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • देश की रेल
  • काम की ख़बर
  • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
    • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • क़लम से
    • एक्सपर्ट ओपिनियन
    • काव्य
    • ग़ज़ल
    • लघुकथा
  • मनोरंजन
  • विश्व

ताज़ा अपडेट

Punjab Train Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

Vibrant Gujarat Global Summit: वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027: सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में गुजरात के सफल रोड-शो

Ticket Checking: टिकट चेकिंग से राजकोट मंडल ने एक दिन में कमाए रिकॉर्ड 24.96 लाख रुपये

KTS 5.0: काशी तमिल संगमम 5.0 की तैयारियों की समीक्षा, बीएचयू में उच्चस्तरीय बैठक

Rajkot Goods Shed: राजकोट गुड्स शेड से पहली बार आयोडाइज्ड नमक की लोडिंग

IIT BHU में निर्मला सीतारमण ने स्मारक सिक्के का किया लोकार्पण

Live Heart TRansport: भारतीय रेल ने फिर निभाई जीवनरक्षक भूमिका

Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का बरेका आगमन

National Unity Day: राजकोट रेल मंडल में उत्साहपूर्वक मनाया गया “राष्ट्रीय एकता दिवस”

Sara Ali Khan Fatwa: सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर बरेली के मौलाना ने जारी किया फतवा

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
Desh ki Aawaz

Desh ki Aawaz

  • होम
  • टॉप स्टोरी
  • फोटो गैलरी
  • Shopping
  • हिन्दी
  • ગુજરાતી
Friday, November 06, 2026
  • देश
  • राज्य की ख़बर
    • गुजरात
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • देश की रेल
  • काम की ख़बर
  • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
    • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • क़लम से
    • एक्सपर्ट ओपिनियन
    • काव्य
    • ग़ज़ल
    • लघुकथा
  • मनोरंजन
  • विश्व
IRCTC
काम की ख़बर देश की ख़बर

IRCTC पर आपका अकाउंट हो सकता है बंद, जानें इसका कारण

By Admin June 5, 2025

IRCTC: रेलवे ने ऑनलाइन माध्यम से ऑटोमेटेड टूल का इस्तेमाल कर टिकट बुकिंग करने वाले लोगों के खिलाफ छेड़ा है अभियान

google news hindi


नई दिल्ली, 05 जून: IRCTC: रेलवे में प्रतिदिन करीब सवा दो लाख यात्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से तत्काल का टिकट लेते हैं। दिनांक 24 मई से 2 जून तक की ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के पैटर्न का विश्लेषण किया गया, तो पाया गया कि एसी क्लास में कुल औसतन 108000 टिकटों में मात्र 5615 टिकट ही पहले मिनट में बुक हुए। जबकि विंडो ओपन होने के दूसरे मिनट में 22827 टिकट बुक हुए। वातानुकूलित पुलिस क्लास का विंडो ओपन होने के पहले 10 मिनट में औसत 67159 टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुक किए गए, जो ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बुक किए गए कुल टिकटों का 62.5% है।

वातानुकूलित क्लास का विंडो ओपन होने के पहले घंटे में 92861 टिकट बुक किए गए, जो वातानुकूलित श्रेणी में ऑनलाइन तरीके से बुक किए गए कुल टिकटों का 86% रहा। 4.7% टिकट विंडो ओपन होने से पहले घंटे से चौथे घंटे के बीच में बुक हुए। जबकि चौथे घंटे से दसवें घंटे के बीच में 6.2% टिकटों की बिक्री हुई। शेष 3.01% टिकट विंडो ओपन होने के 10 घंटे के बाद बुक किए गए।

यह भी पढ़ें:- IIT BHU Security: आईआईटी बीएचयू ने बढ़ाई परिसर की सुरक्षा व्यवस्था

गैर वातानुकूलित श्रेणी में 24 मई से 2 जून के बीच प्रतिदिन औसतन 118567 टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग हुई, जिसमें 4724 टिकट जो कि कुल टिकटों का 4% है, की बुकिंग पहले मिनट में ही हो गई। दूसरे मिनट में 20786 टिकट बिके जो कुल टिकटो का 17.5% रहा। विंडो ओपन होने के पहले 10 मिनट में 66.4% टिकटों की बिक्री हुई। विंडो ओपन होने के प्रथम 1 घंटे में 84.02% टिकटों की बिक्री हुई और शेष टिकट अगले 10 घंटे में बुक हुए। इससे स्पष्ट होता है कि ऑनलाइन सिस्टम पर तत्काल टिकट लोगों को मिल रहे हैं और विंडो ओपन होने के 8 से 10 घंटे बाद भी कुल टिकटों का लगभग 12% टिकट बुक किया गया है।

रेलवे ने ऑनलाइन माध्यम से ऑटोमेटेड टूल का इस्तेमाल कर टिकट बुकिंग करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है, जिसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जा रहा है। रेलवे द्वारा विकसित किए गए विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से पिछले 6 महीने में 2.4 करोड़ से अधिक यूजर्स को डीएक्टिवेट करते हुए उन्हें ब्लॉक किया गया है। करीब 20 लाख दूसरे अकाउंट को भी संदिग्ध पाया गया है, जिनके आधार एवं दूसरे डॉक्यूमेंट की जांच की जा रही है।

BJ ADVT

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर अभी 13 करोड़ से ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर हैं, जिनमें आधार प्रमाणित अकाउंट की संख्या 1.2 करोड़ है। आईआरसीटीसी ने उन सभी अकाउंट की विशेष जांच का फैसला लिया है, जो आधार से ऑथेंटिकेटेड नहीं है। संदिग्ध पाए जाने पर अनऑथेंटिकेटेड खातों को बंद करने का फैसला किया जाएगा।

रेलवे की कोशिश है कि जेनुइन पैसेंजर को ही तत्काल एवं प्रीमियम तत्काल सेवा के तहत टिकट प्राप्त हो। जिन अकाउंट होल्डर द्वारा अपने खाते को आधार से लिंक कर दिया जाएगा, उन्हें तत्काल बुकिंग के पहले 10 मिनट में प्राथमिकता हासिल होगी। आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को भी तत्काल विंडो ओपन होने के पहले 10 मिनट में सिस्टम पर टिकट बुकिंग की इजाजत नहीं है। ऐसे में आईआरसीटीसी अकाउंट का सत्यापन आधार से करना जरूरी हो गया है।

देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें

irctcIRCTC AccountTatkal booking

Post navigation

IIT BHU Security: आईआईटी बीएचयू ने बढ़ाई परिसर की सुरक्षा व्यवस्था
Drone flying training: एयर स्कवाड्रन एनसीसी बीएचयू द्वारा कैडेट्स को ड्रोन फ्लाइंग की ट्रेनिंग

Search

ताज़ा ख़बर

  • Diwali Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को राहत, उत्राण-लालकुआं के बीच स्पेशल ट्रेन की 4 ट्रिप November 6, 2026
  • Punjab Train Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग November 6, 2026
  • Vibrant Gujarat Global Summit: वाइब्रेंट गुजरात समिट-2027: सिंगापुर और दक्षिण कोरिया में गुजरात के सफल रोड-शो November 6, 2026

क्रिकेट स्कोर

  • देश की ख़बर
  • काम की ख़बर
    • देश की रेल
  • राज्य की ख़बर
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • खेल
  • बिजनेस
  • एक्सपर्ट ओपिनियन
  • गुजराती
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
Proudly powered by WordPress | Theme: FreeNews | By ThemeSpiral.com.