Prof Rakesh Joshi

Prof Rakesh Joshi: प्रो राकेश जोशी का सांस्कृतिक संवाद पर भावात्मक व्याख्यान

Prof Rakesh Joshi: बीएचयू में पाश्चात्य एवं भारतीय कलात्मक अभिव्यक्तियों के आदान – प्रदान पर हुआ व्याख्यान-प्रदर्शन का सफल आयोजन

  • पं. ओंकार नाथ ठाकुर प्रेक्षागृह मे हुये कार्यक्रम की अध्यक्षता किया डीन प्रो संगीता पंडित ने

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 04 फरवरी:
Prof Rakesh Joshi: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के संगीत एवं मंच कला संकाय के गायन एवं संगीतशास्त्र विभाग द्वारा कौस्तुभ जयंती समारोह के अंतर्गत पं. ओंकार नाथ ठाकुर प्रेक्षागृह, संगीत एवं मंच कला संकाय में एक महत्वपूर्ण व्याख्यान-प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रो. राकेश जोशी, आर्टिस्टिक डायरेक्टर एवं डॉक्टरेट ऑफ म्यूजिकल आर्ट्स, यूनिवर्सिटी ऑफ सैलफोर्ड ने “पाश्चात्य एवं भारतीय कलात्मक अभिव्यक्तियों के मध्य विचारों का आदान-प्रदान” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय और पाश्चात्य कला परंपराओं के अंतर्संबंधों पर प्रकाश डालते हुए समकालीन संगीत एवं कला में सांस्कृतिक संवाद के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. संगीता पंडित, संकाय प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष, गायन एवं संगीतशास्त्र विभाग ने की। डॉ. रामशंकर, गायन संगीत विभाग, कार्यक्रम के संयोजक सचिव, जबकि डॉ. शुभंकर डे, संगीतशास्त्र विभाग, सह-संयोजक सचिव रहे।अवसर पर पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. के. शशिकुमार, वाद्य संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश शाह तथा डॉ. ज्ञानेश चंद्र पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अवसर पर संकाय सदस्यों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की खास उपस्थिति रही. यह व्याख्यान-प्रदर्शन शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध रहा तथा संगीत एवं मंच कला के क्षेत्र में अंतर-सांस्कृतिक समझ को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ।

OB banner
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें