Smilesutra@BHU

Smilesutra@BHU: बीएचयू में दंत चिकित्सा और एयरवे मैनेजमेंट पर अकादमिक संगोष्ठी सम्पन्न

Smilesutra@BHU: कुलपति प्रो अजित कुमार चतुर्वेदी ने संगोष्ठी का किया उद्घाटन

  • अवसर पर आई एम एस के निदेशक प्रो एस एन शंखवार, अध्यक्ष प्रो श्रीदेवी पद्मानभर, प्रो टी पी चतुर्वेदी आदि ने दिये व्याख्यान

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 11 अप्रैल:
Smilesutra@BHU: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान के अंतर्गत दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय द्वारा नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के सहयोग से “प्रीसर्जिकल नासोएल्वियोलर मोल्डिंग एंड एयरवे इन ऑर्थोडॉन्टिक्स” विषय पर एक सतत चिकित्सा/दंत शिक्षा (CME/CDE) कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ. मुख्य अतिथि कुलपति प्रो० अजित कुमार चतुर्वेदी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए आधुनिक प्रैक्टिस के अनुरूप बने रहने और पेशेवर नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए नियमित CME के महत्व पर बल दिया।

उन्होंने संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने में रोगी देखभाल की भूमिका को रेखांकित करते हुए अधिक समर्पण के साथ क्लिनिकल प्रैक्टिस को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रो. चतुर्वेदी ने वर्तमान उपलब्धियों से आगे निरंतर प्रगति करने की आवश्यकता पर जोर दिया, संकाय के एक छोटी इकाई से 400 विद्यार्थियों तक के विकास की सराहना की तथा राष्ट्रीय विशेषज्ञों से अधिकतम सीख लेकर संस्थान की दृश्यता और प्रभाव बढ़ाने की बात कही।

यह भी पढ़ें:- Free Wi-Fi facility: काशी के घाटों पर अब मिलेगी मुफ्त वाई-फाई की सुविधा

विशिष्ट अतिथि इंडियन ऑर्थोडॉन्टिक्स सोसाइटी की अध्यक्ष प्रो. श्रीदेवी पद्मनाभर ने कहा कि क्लेफ्ट और एयरवे ऐसे दो महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जहां ऑर्थोडॉन्टिस्ट पारंपरिक सीमाओं से आगे बढ़कर बहु-विषयक दृष्टिकोण में एक प्रभावी टीम सदस्य की भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार का सहयोग न केवल सौंदर्य में सुधार करता है, बल्कि दंत एवं चिकित्सा विशेषज्ञताओं के समन्वय से रोगियों के जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाता है।

प्रो. एस. एन. संखवार, निदेशक, आईएमएस, ने अपने संबोधन में उभरते अवसरों और संस्थान की सुदृढ़ प्रगति के प्रति उत्साह व्यक्त किया। संयोजक प्रो. टी.पी. चतुर्वेदी ने विभाग की शैक्षणिक प्रगति पर प्रकाश डालते हुए फेलोशिप कार्यक्रमों की शुरुआत तथा राष्ट्रीय स्तर पर नियमित शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं के आयोजन एवं प्रायोजन में विभाग की सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण “Smilesutra@BHU” ऑर्थोडॉन्टिक डिवीजन न्यूज़लेटर का लोकार्पण रहा, जिसमें संकाय की जानकारी के साथ जन-जागरूकता संबंधी सामग्री भी शामिल है। दिन का शैक्षणिक सत्र विशेषज्ञ डॉ. आशीष गर्ग द्वारा संचालित गहन सत्र के साथ संपन्न हुआ, जिसमें प्री-सर्जिकल नासो-एल्वियोलर मोल्डिंग पर चर्चा एवं प्रायोगिक अभ्यास कराया गया। प्रारम्भ में दंत विज्ञान संकाय प्रमुख प्रो. अतुल भटनागर ने अतिथियों का स्वागत करते हुये इसके महत्व पर प्रकाश डाला. अंत में प्रो. विपुल कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

अवसर पर डॉ. आशीष गर्ग (विशेष वक्ता), डॉ. त्रदिप जयपाल, डॉ. नील भारत खेड़िया, डॉ. अजित विक्रम परिहार (FDS), डॉ. मोनिका बंसल (FDS), डॉ. आशीष अग्रवाल, वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. राजेश बंसल (FDS), प्रो. आशीष अवतिभार, तथा डॉ. विक्रम शर्मा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.