drm rjt

World Health Day: राजकोट रेलवे अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

World Health Day: डॉक्टरों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों ने लिया सक्रिय भाग • नुक्कड़ नाटक से दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

राजकोट, 07 अप्रैल: World Health Day: राजकोट स्थित मंडल रेलवे अस्पताल में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस उत्साह एवं जागरूकता के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सभी डॉक्टरों, पैरा-मेडिकल स्टाफ, रेलकर्मियों तथा उनके परिवार के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

उल्लेखनीय है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को पूरे विश्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर जन-जागरूकता बढ़ाना, वैज्ञानिक सहयोग को प्रोत्साहित करना तथा सभी के लिए समान और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

World Health Day: इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “Together for Health, Stand with Science” निर्धारित की गई है, जिसका आशय है — “स्वास्थ्य के लिए साथ आएं और विज्ञान के साथ खड़े रहें।” यह दिवस समाज में स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता फैलाने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

World Health Day

इस अवसर पर राजकोट मंडल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब समाज वैज्ञानिक सोच को अपनाता है और सभी लोग मिलकर कार्य करते हैं, तभी एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण संभव होता है।

यह भी पढ़ें:-

उन्होंने आगे कहा कि अफवाहों, अधूरी जानकारियों और भ्रांतियों से बचते हुए प्रमाणित चिकित्सा पद्धतियों, टीकाकरण, आधुनिक तकनीकों तथा संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे अस्पताल के अन्य चिकित्सकों ने भी रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला।

स्वास्थ्य जागरूकता को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक रोचक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया गया। इस प्रस्तुति को सभी उपस्थित जनों ने खूब सराहा।

रेलवे अस्पताल के इस आयोजन ने रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा दिया। उपस्थित सभी लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजकोट मंडल ने जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सशक्त रूप से दर्शाया।