rjt Ticket Checking employees award

Ticket Checking: टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर राजकोट के 6 कर्मचारी सम्मानित

Ticket Checking: टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन: राजकोट मंडल के 6 कर्मचारियों को डीआरएम ने किया सम्मानित

राजकोट, 07 अप्रैल: Ticket Checking: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी रोक लगाने के लिए नियमित रूप से विशेष टिकट जांच अभियान चलाए जाते हैं।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 टिकट चेकिंग स्टाफ को आज मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना द्वारा योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना भी उपस्थित रहे।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कर्मचारियों का चयन उनके व्यक्तिगत लक्ष्यों से अधिक प्राप्त की गई जुर्माना राशि तथा दर्ज मामलों के आधार पर निर्धारित मानकों एवं मानदंडों के अनुसार किया गया। इस सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।

सम्मानित होने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ का विवरण निम्नानुसार है—

यह भी पढ़ें:- World Health Day: राजकोट रेलवे अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

  1. के सी गुरझर : मंडल के समस्त टिकट चेकिंग स्टाफ के प्रभारी मुख्य टिकट चेकिंग निरीक्षक को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन, कुशल स्टाफ प्रबंधन एवं प्रभावी योजना निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
  2. केतन ओझा : 6412 मामले, ₹53.98 लाख राजस्व
  3. हितेश कुमार सोलंकी : 6581 मामले, ₹48.76 लाख राजस्व
  4. किरण ओझा : 5729 मामले, ₹46.09 लाख राजस्व
  5. नीताबा जाडेजा : 5737 मामले, ₹41.32 लाख राजस्व
  6. नीताबा झाला : 5008 मामले, ₹38.79 लाख राजस्व

राजकोट मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बिना टिकट (Ticket Checking) एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध व्यापक और सघन जांच अभियान चलाया गया। निरंतर निगरानी तथा विशेष चेकिंग अभियानों के परिणामस्वरूप मंडल ने टिकट चेकिंग के माध्यम से ₹10.95 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है। यह उपलब्धि पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त ₹6.50 करोड़ के राजस्व की तुलना में 68.23 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है।

मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने सम्मानित सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। उन्होंने यात्रियों से भी अपील की कि वे उचित टिकट लेकर सम्मानपूर्वक यात्रा करें और रेलवे नियमों का पालन करें।