Workshop at VCW: वी सी डब्लू मे आयोजित कार्य अनुभव कार्यशाला मे छात्राओं ने दिखाई हुनर
Workshop at VCW: शिक्षा विभाग में रचनात्मकता और कौशल विकास की अनूठी पहल
- बी एड चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं को विभिन्न कला और शिल्परूपों को सीखने का मिला बेहतरीन अवसर
रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 19 मार्च: Workshop at VCW: वसंत महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए कार्यानुभव (Work Experience) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कार्यशाला मे छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया. इसके माध्यम से छात्राओं को विभिन्न कला एवं शिल्प रूपों को सीखने का बेहतरीन अवसर मिला .
कार्यशाला का संचालन फेविक्रील विशेषज्ञ शिक्षिका नीतू घोषाल ने किया. छात्राओं को उक्त अवसर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अलका सिंह तथा विभागाध्यक्ष प्रो. सुजाता साहा के सहयोग से प्राप्त हुआ। कार्यशाला का निर्देशन शिक्षा विभाग के डॉ. प्रवीण कुमार एवं सुश्री स्वाति ने किया.
प्रथम दिवस छात्राओं ने फैब्रिक पेंटिंग सीखी और टोट बैग पर डिजाइन बनाया। इसमें कलर शेडिंग, ब्लेंडिंग और ग्रेडिएंट तकनीक का अभ्यास किया गया। साथ ही छात्राओं ने सन पेंटिंग के बारे में भी जाना, जिसमें सूर्य के प्रकाश से डिजाइन तैयार किए जाते हैं। द्वितीय दिवस छात्राओं को लिप्पन आर्ट (मड एंड मिरर वर्क) के बारे में बताया गया। इसमें छात्राओं ने मिट्टी और रेज़िन के सही अनुपात में मिश्रण करना सीखा। साथ ही “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” की अवधारणा समझी, जिसमें बेकार वस्तुओं से उपयोगी और सुंदर चीजें बनाई जाती हैं।
अंतिम दिन छात्राओं ने उक्त सभी ज्ञान का प्रयोग करते हुए कछुआ और उल्लू जैसे आर्ट पीस बनाए, जिससे हमारी रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अपने समुदाय में विभिन्न उत्पादक गतिविधियों से परिचित कराना तथा कार्य के विभिन्न रूपों में निहित वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझाना था। इस प्रकार यह कार्यानुभव कार्यक्रम छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं कौशल विकास की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ. समापन के अवसर पर शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे.
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें

