kashi

Kashi Jan Samvad: वाराणसी की समवेशी विकास हेतु काशी जन संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

Kashi Jan Samvad: आयुक्त वाराणसी मण्डल एवं अध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में तथा उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण पुर्ण बोरा की उपस्थिति में आयोजित “काशी जन संवाद” कार्यक्रम में जुटे विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि गण

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 19 अप्रैल:
Kashi Jan Samvad: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र की चहुमुखी विकास हेतु एक महत्वपूर्ण पहल हुई. वाराणसी के आयुक्त एस राज लिंगम की अध्यक्षता और वी डी ए के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा की उपस्थिति में जन

संवाद कार्यक्रम आयोजित हुई. इस जनसंवाद कार्यक्रम में काशी के समवेशी विकास हेतु विशिष्ट जनों के द्वारा बहुत उपयोगी सुझाव दिये गये.

जन संवाद कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) एवं चिकित्सालय संघ, व्यापार एवं बाजार संघ, होटल एवं रेस्टोरेंट संघ, पर्यटन गाइड संघ, परिवहन संघ, घाट समितियां, पर्यावरण एवं गैर-सरकारी संगठन, महिला सशक्तिकरण से जुड़े संगठन, सांस्कृतिक एवं विरासत संरक्षण से संबंधित संस्थाएं, गंगा एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, हस्तशिल्प एवं बनारसी साड़ी से जुड़े संघ, आवासीय कल्याण संघ (RWA), मीडिया एवं प्रेस प्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ एवं प्रतिनिधि तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स शामिल रहे।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

उक्त जन संवाद कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों एवं नागरिकों द्वारा सक्रिय सहभागिता करते हुए शहर के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। संवाद के दौरान स्वच्छता, पर्यटन विकास, भारत माता मंदिर के सौंदर्यीकरण, नए टाउनशिप के विकास, ट्रैफिक समस्याओं के समाधान, सारनाथ स्थित आकाशवाणी के पास पार्किंग व्यवस्था के सुझाव सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त, काशी की गलियों में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाने का सुझाव दिया गया तथा वेदव्यास मंदिर के जीर्णोद्धार के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।

आयुक्त श्री राज लिंगम ने सभी उपस्थित जनों से अनुरोध किया कि वे अपने सुझाव लिखित रूप में उपलब्ध कराएं, जिससे उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा द्वारा HFL, नए टाउनशिप से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उपस्थित जनों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से वाराणसी के सतत एवं समावेशी विकास को सुनिश्चित करना रहा, जिसमें प्राप्त सुझावों को भविष्य की योजनाओं में सम्मिलित किए जाने पर बल दिया गया।