rjt employees

DRM Award: रेल सुरक्षा में राजकोट मंडल के 12 कर्मी सम्मानित

DRM Award: रेल संरक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकोट मंडल के 12 रेलकर्मी डीआरएम द्वारा सम्मानित

राजकोट, 13 अप्रैल: DRM Award: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में रेल संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गिरिराज कुमार मीना द्वारा आज डीआरएम कार्यालय, राजकोट के कॉन्फ्रेंस कक्ष में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, परिचालन विभाग तथा बिजली (कर्षण) विभाग से संबंधित इन कर्मचारियों को दिसंबर 2025, जनवरी 2026 तथा फरवरी 2026 के दौरान ड्यूटी के समय असाधारण सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए यह (DRM Award) सम्मान प्रदान किया गया।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

DRM Award: सम्मानित कर्मचारियों में बंशीलाल मेघवाल (स्टेशन मास्टर–हड़मतिया), दिलीप कुमार (स्टेशन मास्टर–दिगसर), प्रवीण वालाभाई परमार (फाटकवाला, गेट नं. 215), आलोक कुमार रंजन (लोको पायलट, गुड्स, हापा), कांतिलाल बी (लोको पायलट, मेल/एक्सप्रेस, राजकोट), नीरज कुमार सिंह (वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, मेल/एक्सप्रेस, राजकोट), सीताराम कटारिया (लोको पायलट, गुड्स, मोरबी), विंद्र कुमार बी (लोको पायलट, गुड्स, हापा), मनोहर राम (लोको पायलट, गुड्स, हापा), चेतराम मीणा (वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, एकीकृत क्रू लॉबी, राजकोट), दीपक कुमार शर्मा (लोको पायलट, गुड्स, हापा) तथा रामप्रकाश मीणा (लोको पायलट, गुड्स, हापा) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- Traction Department of Rajkot Division: राजकोट मंडल के ट्रैक्शन विभाग ने रचा उपलब्धियों का नया कीर्तिमान

इन कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान सतर्कता का परिचय देते हुए कई महत्वपूर्ण तकनीकी खामियों की समय रहते पहचान की। इनमें गाड़ी के साथ ‘ऑल राइट’ सिग्नल का आदान-प्रदान करते समय ब्रेकवान में अनियमितता की पहचान, क्षतिग्रस्त लिफ्टिंग बैरियर को सुरक्षित करना, मालगाड़ी के वैगन की जांच के दौरान नकल पिन टूटने की पहचान कर उसे तुरंत ठीक करवाना, गेट का बूम मुड़ा होने के कारण रेलवे ट्रैक बाधित होने पर गाड़ी को गेट से पहले रोकना तथा गेटमैन एवं सहायक लोको पायलट द्वारा बूम को ट्रैक से दूर कर सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करना शामिल है।

DRM Award

इसके अतिरिक्त, टैंक वैगन के आउटलेट पाइप से HSD ऑयल के रिसाव की पहचान कर उसे तत्काल बंद करवाना, गाड़ी संचालन के दौरान रेल पटरी में आई खराबी की सूचना देकर उसकी मरम्मत सुनिश्चित करना तथा हैंड ब्रेक असेंबली के एक पार्ट के लटकने की स्थिति को सुरक्षित करना भी इन कर्मचारियों की उल्लेखनीय सतर्कता के उदाहरण रहे।

DRM Award: इस अवसर पर डीआरएम गिरिराज कुमार मीना ने सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा पूरे मंडल के कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है तथा रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक कौशल कुमार चौबे, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रमेश चंद मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता तथा वरिष्ठ मंडल बिजली अभियंता (कर्षण) मनोज कुमार राव उपस्थित थे।