Okha-Bhavnagar Exp: ओखा–भावनगर एक्सप्रेस में अतिरिक्त 3AC कोच
Okha-Bhavnagar Exp: यात्रियों को बड़ी राहत : ओखा–भावनगर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से जोड़ा जाएगा अतिरिक्त थर्ड एसी कोच
- Okha-Bhavnagar Exp: आरक्षित सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी, यात्रा होगी अधिक आरामदायक
Shop your favourites at exciting prices.
राजकोट, 13 अप्रैल: Okha-Bhavnagar Exp: यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने ओखा–भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस तथा भावनगर टर्मिनस–ओखा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त तृतीय वातानुकूलित (थर्ड एसी) कोच स्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से विशेष रूप से पीक सीजन के दौरान आरक्षित सीटों की उपलब्धता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, यह सुविधा निम्नलिखित तिथियों से प्रभावी होगी:
यह भी पढ़ें:- DRM Award: रेल सुरक्षा में राजकोट मंडल के 12 कर्मी सम्मानित
1) ट्रेन संख्या 19210 (ओखा–भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस): 02 जून 2026 से।
2) ट्रेन संख्या 19209 (भावनगर टर्मिनस–ओखा एक्सप्रेस): 01 जून 2026 से।
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंसंशोधित कोच संरचना :
Okha-Bhavnagar Exp: अतिरिक्त कोच जोड़े जाने के बाद ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे, जिनमें 1 थर्ड एसी, 10 स्लीपर, 3 जनरल तथा 2 लगेज वैन कोच शामिल रहेंगे।
यात्रियों की सुविधा के लिए इस अतिरिक्त कोच की बुकिंग पीआरएस काउंटर तथा आईआरसीटीसी (IRCTC) वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

