Utran Railway Station

Chhath Puja: दिवाली–छठ पर यात्रियों को राहत, उत्राण स्टेशन बनेगा लंबी दूरी की ट्रेनों का नया विकल्प

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

सूरत, 29 अगस्त: Chhath Puja: आगामी दीवाली एवं छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल द्वारा सूरत शहर के उत्राण स्टेशन को लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन के लिए एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसे सूरत शहर के सैटेलाइट स्टेशन के रुप में डेवलप किया जा रहा है। उत्राण स्टेशन पर ट्रेन परिचालन के लिए चार फुल लेंथ प्लेटफार्म उपलब्ध होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Ahmedabad Skyline: अहमदाबाद की स्काईलाइन विश्वस्तरीय बनेगी, बोडकदेव में बनेगा 175 मीटर ऊंचा आइकॉनिक टावर

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अनुभव सक्सेना द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस पहल से सूरत एवं उधना स्टेशनों (Chhath Puja) पर यात्रियों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, उत्तर भारत, पश्चिम भारत और पूर्वी भारत की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को उत्राण स्टेशन से भी हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

इंफ्रा के इस महत्वपूर्ण कार्य से विशेष रूप से भरूच एवं अंकलेश्वर क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्हें लंबी दूरी की कुछ विशेष ट्रेनों में यात्रा करने के लिए सूरत एवं उधना स्टेशनों तक नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें उत्राण स्टेशन से ही ट्रेन पकड़ने का अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा। इससे यात्रियों की आवाजाही अधिक सुविधाजनक बनाने तथा प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ का बेहतर प्रबंधन करने में सहायता मिलेगी।

चार फुल लेंथ प्लेटफॉर्म का विकास
उत्राण स्टेशन पर लंबी दूरी की ट्रेनों के सुगम परिचालन के लिए प्लेटफॉर्म संबंधी आधारभूत संरचना का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत पुराने, कम लंबाई वाले प्लेटफॉर्म को हटाकर स्टेशन के उत्तरी दिशा में लगभग 600 मीटर लंबा नया प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इस प्लेटफॉर्म की लंबाई लंबी दूरी की लगभग 22 कोच वाली ट्रेनों के परिचालन अथवा उनके ठहराव के लिए उपयोगी होगी।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

इसके अतिरिक्त, स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 एवं 4 की लंबाई बढ़ाने का कार्य भी प्रगति पर है। इन कार्यों के पूरा होने पर उत्राण स्टेशन पर चार फुल लेंथ प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन और ठहराव की व्यवस्था अधिक सुगम बनाई जा सकेगी।

त्योहारी भीड़ के प्रबंधन में मिलेगी मदद

दीवाली एवं छठ के अवसर पर उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। ऐसे में उत्राण स्टेशन को एक अतिरिक्त बोर्डिंग पॉइंट के रूप में विकसित करने से यात्रियों को वैकल्पिक सुविधा मिलेगी और सूरत तथा उधना स्टेशनों पर भीड़ को व्यवस्थित करने में सहायता मिलेगी।

रेलवे की यह पहल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने, त्योहारी सीजन में भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने तथा सूरत क्षेत्र में रेल परिचालन की क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उत्राण स्टेशन पर प्लेटफॉर्म विस्तार के कार्यों से भविष्य में भी लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन के लिए अतिरिक्त आधारभूत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।