railways digital certificate

Digital Life Certificate: राजकोट रेल मंडल में 1 से 30 नवंबर तक डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 29 अक्टूबर: Digital Life Certificate: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (डीएलसी) अभियान 5.0 के अंतर्गत रेलवे पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह अभियान 1 से 30 नवंबर, 2026 तक संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पेंशनभोगियों को डिजिटल सुविधाओं के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना तथा जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल, सुविधाजनक और सुगम बनाना है।

यह भी पढ़ें:- Drug Prices: कैंसर की 543 ब्रांडेड दवाओं की कीमतें घटीं, 9 नवंबर से नए दाम लागू

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार यह राष्ट्रव्यापी अभियान देशभर के 2,000 से अधिक शहरों एवं कस्बों में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई), इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा अन्य सहभागी विभागों एवं संगठनों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। पिछले चार वर्षों के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकारों के पेंशनभोगियों के लिए 6.40 करोड़ से अधिक डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार किए जा चुके हैं।

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक पवन कुमार मीना ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत पश्चिम रेलवे के राजकोट डिविजन में भी विभिन्न स्थानों पर डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, राजकोट स्थित कोठी कंपाउंड में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक (Sr. DFM) के कार्यालय में सभी कार्यदिवसों पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी, जहां रेलवे पेंशनभोगी अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं।

राजकोट डिविजन के सभी रेलवे पेंशनभोगियों से अपील की जाती है कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं तथा निर्धारित अवधि के दौरान अपना जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से जमा कर पेंशन संबंधी औपचारिकताओं को सरल एवं सुविधाजनक तरीके से पूरा करें।