kashi

Vadnagar Bike Yatra: काशी से वडनगर बाइक यात्रा शुरु

Vadnagar Bike Yatra: रुद्राक्ष कान्वेंशन हाल में आयोजित समारोह में शामिल हुये रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ

  • प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वाराणसी से वडनगर तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा का मोहनसराय में हुआ भव्य स्वागत

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 18 सितम्बर:
Vadnagar Bike Yatra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. मुख्य कार्यक्रम सिगरा स्थित रुद्राक्ष कान्वेंशन हाल में आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और काशी से वड नगर बाइक यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

यह भी पढ़ें:- PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाई काशी

इसके तहत कई स्थानों पर जहाँ रक्तदान शिविर आयोजित किये गये वहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया. प्रधानमंत्री के दीर्घायु हेतु गंगा जी का दुग्धभिषेक किया गया. काशी से गुजरात के वडनगर तक निकली युवाओं की बाइक यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत गुरुवार किया गया. मोहनसराय बाईपास चौराहे पर पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और बाजे-गाजे के साथ यात्रा में शामिल युवाओं का माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। वाराणसी से उनके जन्मस्थान वडनगर तक युवाओं द्वारा यह बाइक यात्रा सेवा और संकल्प का अद्भुत संदेश है। मोदी जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं और उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल,जिला महामंत्री अजय दुबे, पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, पूर्व जिला महामंत्री उदय भान सिंह, सीए प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।