PM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद के दीयों’ से जगमगाई काशी
PM Modi Birthday: संपूर्णानंद स्टेडियम में जले 10 हजार दीये, शाम ढलते ही रोशनी से नहा उठी पूरी काशी
- जन-जन ने की प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना, दीपोत्सव बना भावनात्मक उत्सव
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंरिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 18 सितम्बर: PM Modi Birthday: सनातन संस्कृति और आधुनिक विकास की साक्षात मिसाल बन चुकी बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी ने गुरुवार को अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन बेहद अनूठे और भावपूर्ण अंदाज़ में मनाया। भक्ति, श्रद्धा और अपने जननेता के प्रति अगाध प्रेम का ऐसा नजारा दिखा, मानो देव दीपावली का कोई पावन पर्व धरा पर उतर आया हो। शाम होते ही पूरी काशी ‘आशीर्वाद के दीयों’ की रोशनी से जगमगा उठी।
उत्सव का प्रमुख केंद्र सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम रहा, जहां 10 हजार दीये जलाए गए। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय पार्षदों और युवा खिलाड़ियों ने दीयों से पीएम के नाम की आकर्षक आकृतियां बनाकर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के कायाकल्प के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।
Shop your favourites at exciting prices.
इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह, वॉलीबॉल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय, साई के सहायक निदेशक सुधांशु द्विवेदी, कनाई चंद्रकला पत्ता, अतुल पांडेय, रोहित सिंह, कोच पूजा यादव, कोच आशीष, एसडीएम (सदर) व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नीतिश सिंह, भाजपा नेता आत्मा विशेश्वर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

