Women’s Rest Room: महिला कर्मचारियों की सुविधा एवं आराम हेतु महिला विश्राम कक्ष का उद्घाटन
Women’s Rest Room: राजकोट मंडल कार्यालय में महिला कर्मचारियों की सुविधा एवं आराम हेतु नवीनीकृत महिला विश्राम कक्ष का उद्घाटन
- Women’s Rest Room: महिला कर्मचारियों को मिली आधुनिक सुविधाओं से युक्त नवीनीकृत लेडीज़ लाउंज की सौगात
🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲
📲 WhatsApp पर शेयर करेंराजकोट, 12 मई: Women’s Rest Room: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल द्वारा महिला कर्मचारियों की सुविधा, आराम एवं कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर स्थित महिला विश्राम कक्ष (लेडीज़ लाउंज) का नवीनीकरण कर उसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित बनाया गया है।
राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारी हित निधि एवं पश्चिम रेलवे के सहयोग से नवीनीकृत इस लेडीज़ लाउंज का उद्घाटन पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) राजकोट की अध्यक्षा मुकेशी मीना द्वारा मंडल रेल प्रबंधक राजकोट गिरिराज कुमार मीना, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अमृत सोलंकी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों तथा रेलवे कर्मचारियों की उपस्थिति में किया गया।
महिला कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस नवीनीकृत लेडीज़ लाउंज को पूर्णतः वातानुकूलित (एयर कंडीशन्ड) बनाया गया है। इसमें आरामदायक सोफा, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव एवं डाइनिंग टेबल जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे महिला कर्मचारी कार्य के दौरान आरामदायक एवं सुखद वातावरण में विश्राम कर सकेंगी।
उल्लेखनीय है कि मंडल कार्यालय में कार्यरत लगभग 65 महिला कर्मचारियों को इस आधुनिक सुविधा का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। यह पहल महिला कर्मचारियों के कार्यस्थल अनुभव को बेहतर बनाने तथा उनकी सुविधा एवं कल्याण के प्रति पश्चिम रेलवे की संवेदनशीलता को दर्शाती है।
यह भी पढ़ें:- Rajkot Division: राजकोट मंडल में रेलवे संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि
राजकोट मंडल द्वारा कर्मचारियों के हित, कल्याण एवं बेहतर कार्य संस्कृति के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिला कर्मचारियों के लिए लेडीज़ लाउंज का यह नवीनीकरण पश्चिम रेलवे की कर्मचारी-हितैषी कार्यशैली एवं कर्मचारियों के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

