International Nurses Day rjt

International Nurses Day: राजकोट मंडल रेलवे अस्पताल में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’

International Nurses Day: “हमारी नर्सें, हमारा भविष्य” थीम के साथ नर्सों के समर्पण एवं योगदान को किया गया सम्मानित

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 13 मई: International Nurses Day: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल रेलवे अस्पताल में 12 मई, 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं रेलकर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की “हार्ट बीट” हैं। मरीजों की सेवा और उपचार में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील होती है। उन्होंने कहा कि जन्म से लेकर उपचार तक जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण चरण में नर्सें मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in
International Nurses Day

डॉ. राजकुमार ने फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जीवन एवं योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने नर्सिंग पेशे को नई पहचान और सम्मान प्रदान किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 की अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस थीम “Our Nurses, Our Future: Empowered Nurses Save Lives” नर्सिंग पेशे की महत्ता को दर्शाती है।

उन्होंने अपने संबोधन में नर्सिंग क्षेत्र के समक्ष मौजूद चुनौतियों जैसे स्वास्थ्य सेवाओं में स्टाफ की कमी, मरीजों की बढ़ती अपेक्षाएं तथा मरीजों की देखभाल की बढ़ती जटिलताओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग कार्यबल को प्रोत्साहन, सहयोग एवं बेहतर कार्य वातावरण प्रदान करना समय की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें:- AMC Hotmix Plant: मानसून से पहले AMC का हॉटमिक्स प्लांट पूरी तरह तैयार

इस अवसर पर अन्य नर्सिंग स्टाफ सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा सेवा के दौरान अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, सेवा भावना एवं योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम का समापन सभी नर्सिंग कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।