Women’s T20 World Cup: प्रधानमंत्री ने महिला टी-20 विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी

Women’s T20 World Cup: प्रधानमंत्री ने आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी

नई दिल्ली, 02 फरवरी: Women’s T20 World Cup: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहाः

“हमें हमारी नारी शक्ति पर बहुत गर्व है! आईसीसी अंडर 19 महिला टी20 विश्व कप 2025 में जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम को बधाई। यह जीत बेहतरीन टीमवर्क के साथ-साथ दृढ़ संकल्प और धैर्य का परिणाम है। यह जीत कई उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगी। टीम को भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

यह भी पढ़ें:- Prayagraj Mahakumbh 2025: बसंत पंचमी के अवसर पर क्या है प्रशासन का विशेष ‘ऑपरेशन इलेवन’ प्लान

देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें