rjt Free Drinking Water

Free Drinking Water: राजकोट स्टेशन पर निःशुल्क पेयजल वितरण व्यवस्था

​ Free Drinking Water: भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत: राजकोट स्टेशन पर निःशुल्क पेयजल वितरण की सराहनीय पहल

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 03 मई: Free Drinking Water: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के मद्देनज़र यात्रियों को राहत प्रदान करने हेतु पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल द्वारा एक संवेदनशील एवं जनहितकारी पहल की गई है। राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार, इस अभियान के अंतर्गत राजकोट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 250 मि.ली. की 2400 पेयजल बोतलों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस व्यवस्था से स्टेशन पर उपस्थित यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों को तपती गर्मी से काफी राहत मिली।

​यह सेवा एनजीओ गुरुद्वारा दुख निवारण समिति, राजकोट द्वारा उपलब्ध कराई गई। इस अभियान को सफल बनाने में राजकोट मंडल के वाणिज्य विभाग के वाणिज्य निरीक्षकों एवं टिकट चेकिंग स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए वितरण कार्य को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न किया।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

​इस अवसर पर राजकोट के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) गिरिराज कुमार मीना ने कहा, “भीषण गर्मी के दौरान यात्रियों को राहत प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

राजकोट मंडल द्वारा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से इस प्रकार की जनहितकारी गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं। यह पहल हमारी सामाजिक प्रतिबद्धता तथा यात्री-हित के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है।”