Summer Special Train: साबरमती से आसनसोल के बीच एसी समर स्पेशल ट्रेन
Summer Special Train: बुकिंग दिनांक 13.04.2026 से
अहमदाबाद, 12 अप्रैल: Summer Special Train: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए साबरमती– आसनसोल – साबरमती के बीच विशेष किराये पर समर स्पेशल एसी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:
• ट्रेन संख्या 09435/09436 साबरमती – आसनसोल – साबरमती समर स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 09435 साबरमती – आसनसोल समर स्पेशल ट्रेन (02 ट्रिप) दिनांक 17 एवं 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को साबरमती से 22:55 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन रविवार को 13:15 बजे आसनसोल पहुचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या ट्रेन संख्या 09436 आसनसोल – साबरमती समर स्पेशल ट्रेन (02 ट्रिप) दिनांक 19 एवं 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को आसनसोल से 16:10 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन मंगलवार को 04:30 बजे साबरमती पहुचेगी।
Shop your favourites at exciting prices.
मार्ग में दोनों दिशाओ में यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, कोडरमा और धनबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
यह ट्रेन एसी 3 टियर (LHB) कोचों के साथ विशेष किराये (Special Fare) पर चलेगी।
यह भी पढ़ें:- Traction Department of Rajkot Division: राजकोट मंडल के ट्रैक्शन विभाग ने रचा उपलब्धियों का नया कीर्तिमान
ट्रेन संख्या 09435 साबरमती – आसनसोल समर स्पेशल (Summer Special Train) के लिए बुकिंग दिनांक 13.04.2026 से सभी PRS काउंटर्स एवं IRCTC वेबसाईट पर उपलब्ध होगी।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in का अवलोकन करें।

