Rajkot station 2

Rajkot Kolkata Special Train: 30 अप्रैल को राजकोट से कोलकाता के लिए वन-वे स्पेशल ट्रेन चलेगी

Rajkot Kolkata Special Train: 30 अप्रैल को राजकोट से कोलकाता के लिए चलेगी वनवे स्पेशल ट्रेन की एक ट्रिप

राजकोट, 29 अप्रैल: Rajkot Kolkata Special Train: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए राजकोट से कोलकाता के लिए एक वन वे स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाने का निर्णय लिया गया है। राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम श्री सुनील कुमार मीना के अनुसार इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्या 09501 राजकोट – कोलकाता वन-वे स्पेशल

ट्रेन संख्या 09501 राजकोट–कोलकाता वन-वे स्पेशल दिनांक 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को राजकोट से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 17:10 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

यह ट्रेन मार्ग में वांकानेर, सुरेंद्रनगर, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, अभयपुर, जमालपुर, शिवसागर रोड, भागलपुर, कहलगाँव, साहिबगंज, साहिबगंज, बडहरवा,रामपुर हाट, वर्धमान एवं बैंडेल स्टेशनों पर ठहरेगी।

इस ट्रेन में स्लीपर तथा सामान्य श्रेणी कोच रहेंगे।

ट्रेन संख्या 09501 की बुकिंग दिनांक 30.04.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।