train 7

Train Route Diversion: अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदला

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

अहमदाबाद, 03 जुलाई: Train Route Diversion: यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर मध्य रेलवे के ललितपुर स्टेशन पर प्रस्तावित यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित विशेष किराया स्पेशल ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा स्पेशल तथा 09466 दरभंगा–अहमदाबाद स्पेशल को निर्धारित तिथियों में परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Indian Navy Singapore Visit: भारतीय नौसेना के जहाज सिंगापुर पहुंचे

विवरण निम्नानुसार है—

● ट्रेन संख्या 09465 अहमदाबाद–दरभंगा विशेष किराया स्पेशल
17 जुलाई, 2026 को (अहमदाबाद से प्रस्थान) यह ट्रेन नागदा–कोटा–सवाई माधोपुर–बयाना–ईदगाह आगरा–टूंडला–गोविंदपुरी–प्रयागराज मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन उज्जैन जंक्शन, गुना जंक्शन, बीना जंक्शन तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

BUYER JUNCTION
UP TO 45% OFF
Great Deals Across All Categories!
Fashion • Home & Kitchen • Beauty • Electronics • Kids & More
Shop your favourites at exciting prices.
SHOP NOW
Shop Online at buyerjunction.in

● ट्रेन संख्या 09466 दरभंगा–अहमदाबाद विशेष किराया स्पेशल
18 जुलाई, 2026 को (दरभंगा से प्रस्थान) यह ट्रेन प्रयागराज–गोविंदपुरी–टूंडला–ईदगाह आगरा–बयाना–सवाई माधोपुर–कोटा–नागदा मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, बीना जंक्शन, गुना जंक्शन तथा उज्जैन जंक्शन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।