vcw

VCW: शोध प्रस्ताव की तैयारी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरु

VCW: वी सी डब्लू के शिक्षा विभाग में आयोजित कार्यशाला में पूर्व कुलपति प्रो हरिकेश सिंह का रोचक व्याख्यान

  • VCW: शिक्षा में अनुसंधान पद्धति पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन, शोध प्रस्ताव की तैयारी के विभिन्न चरणों की हुई सिलसिलेवार ढंग से चर्चा

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 29 अक्टूबर:
VCW: वी सी डब्लू के शिक्षा विभाग तथा अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ द्वारा शिक्षा में अनुसंधान पद्धति विषय पर दो-दिवसीय कार्यशाला शुरु हुई. मुख्य अतिथि जे पी विश्वविद्यालय, छपरा के पूर्व कुलपति तथा गोपाल नारायण सिंह रोहतास विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष प्रो. हरिकेश सिंह ने कार्यशाला का उद्घाटन किया. प्रारम्भ में वसंत महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अल्का सिंह के स्वागत किया.

यह भी पढ़ें:- Ahmedabad Skyline: अहमदाबाद की स्काईलाइन विश्वस्तरीय बनेगी, बोडकदेव में बनेगा 175 मीटर ऊंचा आइकॉनिक टावर

मुख्य अतिथि प्रो हरिकेश सिंह ने “शोध प्रस्ताव की तैयारी” विषय पर रोचक व्याख्यान दिया. उन्होंने शिक्षा में पाँच रूपकों, चार खोज, प्रश्न, बुद्धिमता, गुण तथा शोध प्रस्ताव के चरणों की सिलसिलेवार ढंग से चर्चा की। सत्र को रोचक बनाए रखने एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के लिए उन्होंने “यत् पिण्डे तत् ब्रह्माण्डे” तथा दुर्गा सप्तशती के कुछ श्लोकों का भी उद्धरण किया। व्याख्यान के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ. प्रो सिंह ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान किया।

कार्यशाला का कुशल संयोजन डॉ विभा सिंह पटेल ने किया. अवसर पर प्रो आशा पाण्डेय, डॉ जूही राय, एम.एड. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी, शोधार्थी, सामाजिक विज्ञान संकाय के विद्यार्थी तथा संकाय सदस्य उपस्थित रहे. संचालन यशिका मेहरा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शौर्या ने दिया.