RPF Rajkot Division

RPF Rajkot Division: राजकोट मंडल में RPF की बड़ी सफलता

RPF Rajkot Division: राजकोट मंडल में आरपीएफ की बड़ी सफलता: जुलाई में ₹4.03 लाख का खोया सामान लौटाया, 7 आरोपियों की गिरफ्तारी

🔥 इस खबर को WhatsApp पर जरूर शेयर करें 📲

📲 WhatsApp पर शेयर करें

राजकोट, 04 अगस्त: RPF Rajkot Division: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जुलाई 2026 के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा सुरक्षित रेल संचालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार इस अवधि में आरपीएफ ने ₹4,03,100 मूल्य का खोया सामान यात्रियों को लौटाया, रेलवे संपत्ति की चोरी के मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया, चेन पुलिंग के 38 मामलों में कार्रवाई की तथा बच्चों एवं बिछड़े व्यक्तियों को उनके परिजनों से मिलाकर सेवा, सुरक्षा और सतर्कता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

“सेवा ही संकल्प” अभियान के अंतर्गत 01 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 तक महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अजय सदानी के कुशल नेतृत्व तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त कमलेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आरपीएफ राजकोट मंडल ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किए।

ऑपरेशन अमानत के तहत (RPF Rajkot Division) आरपीएफ ने रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों द्वारा भूलवश छूटे 22 यात्रियों के लगभग ₹4,03,100 मूल्य के सामान को सुरक्षित बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा। यह आरपीएफ की ईमानदारी, संवेदनशीलता और सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

ऑपरेशन नन्हें फरिस्ते के अंतर्गत 02 बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाया गया, जबकि ऑपरेशन डिग्निटी के तहत विभिन्न कारणों से अपने परिवार से बिछड़े 05 व्यक्तियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

🧼 बिना मेहनत के सफाई – अब घर चमकाएं मिनटों में!
⚡ Electric Spin Scrubber – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔋 रिचार्जेबल

ऑपरेशन उपलब्ध के तहत रेलवे टिकटों की कालाबाजारी में संलिप्त 01 व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

ऑपरेशन समय पालन के अंतर्गत ट्रेनों के संचालन में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान चेन पुलिंग के 38 मामले दर्ज किए गए तथा 24 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

ऑपरेशन रेल सुरक्षा के तहत रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए रेलवे संपत्ति की चोरी के 02 मामलों में 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

इसके अतिरिक्त ऑपरेशन जनजागरण के अंतर्गत आरपीएफ ने रेलवे लाइन पार न करने, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने, महिला सुरक्षा, नशाखोरी एवं मानव तस्करी जैसी सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सभी आरपीएफ पोस्ट एवं चौकियों पर बैनर लगाए गए, पीए सिस्टम के माध्यम से घोषणाएं की गईं तथा गांवों के सरपंचों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकें आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।

राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त कमलेश्वर सिंह ने आरपीएफ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तत्परता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि आरपीएफ की ये उपलब्धियां यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा सुरक्षित रेल संचालन के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी रेलवे सुरक्षा बल इसी समर्पण, सतर्कता एवं दक्षता के साथ यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।