New Mayor of Varanasi: वाराणसी के महापौर बने भारतीय वॉलीबॉल महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
New Mayor of Varanasi: काशी में हुए 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप की शानदार मेजबानी का मिला फल
- New Mayor of Varanasi: बोले- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से वॉलीबॉल की नई प्रतिभाओं को तलाशना और तराशना होगी प्राथमिकता
रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 02 अप्रैल: New Mayor of Varanasi: खेल प्रबंधन क्षमता और खेलो इंडिया विजन के प्रति समर्पण को देखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी को भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई ) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से खेल जगत में हर्ष का माहौल है और इसे उत्तर प्रदेश में वॉलीबॉल के बढ़ते प्रभुत्व के रूप में देखा जा रहा है।
New Mayor of Varanasi: महापौर ने इस जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘खेलो इंडिया’ संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि काशी अब केवल संस्कृति ही नहीं, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी देश का नेतृत्व कर रही है। विदित है कि महापौर तिवारी ने जनवरी माह में 72वीं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) की ऐतिहासिक मेजबानी वाराणसी में की थी। उस समय महापौर ने आयोजन को विश्वस्तरीय बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इसी सफल प्रबंधन का प्रतिफल है कि अब महापौर को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें:- Ahmedabad Heritage: अहमदाबाद हेरिटेज के लिए ₹266 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
”यह नियुक्ति मेरी नहीं, बल्कि काशी की खेल भावना की जीत है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम वॉलीबॉल को देश के कोने-कोने में लोकप्रिय बनाएंगे: अशोक कुमार तिवारी, महापौर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष(New Mayor of Varanasi)

