Student Gathering

Student Gathering: वसंत महिला महाविद्यालय में पुरातन छात्र समागम सम्पन्न

Student Gathering: अवसर पर डॉ सीमा जैन ने पुरातन छात्र संघ को प्रदान किया एक लाख का चेक

  • प्रो पुनिता पाठक एवं प्रो अलका रानी गुप्ता द्वारा सर्वश्रेष्ठ छात्राओं हेतु छात्रवृत्ति की हुई घोषणा

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 31 मार्च:
Student Gathering: वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट मे पुरातन छात्र संघ द्वारा हाइब्रिड मोड में वार्षिक पुरातन छात्र समागम का आयोजन किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ महाविद्यालय के कुलगीत से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर अलका सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एलुमनी एसोसिएशन किसी भी संस्था की ऐसी ताकत होती है जो न केवल पुरातन छात्रों से जोड़ती है बल्कि हमेशा महाविद्यालय को ऊंचाइयों तक ले जाने को प्रेरित करती है।

⏳ आज की खास डील – स्टॉक लिमिटेड!
🛍️ ₹99 से शुरू – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔄 आसान रिटर्न

अवसर पर एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ शीला सिंह ने कहा कि संस्था परिवार के समान होती है जिसमें हर बच्चे का अपना  कर्तव्य होता है। जिस प्रकार हम अपने घर के बारे सोचते हैं उसी प्रकार हमें महाविद्यालय की उन्नति एवं प्रतिष्ठा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ सीमा जैन ने कविता के माध्यम से महाविद्यालय के प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया।विशिष्ट अतिथि ऋचा श्रीवास्तव ने अपने बहुमूल्य अनुभव  साझा किए।

प्रज्ञा प्रसून ने अपने वक्तव्य में कहा कि मै दुनिया के बहुत से देशों में जाती हूं लेकिन जहां मैने अपने जीवन के बहुत अच्छे दिन गुजारे है वो इस महाविद्यालय के है जिनकी याद  हमेशा मेरे दिल को खुशियों से भर देती हैं। इस कड़ी में जनरेशन शेपर आरती कपूर ने भी अपने अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें:- CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का काशी आगमन

एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष प्रो परवीन ने एलुमनी एसोसिएशन की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अवसर पर अतिथियो द्वारा एसोसिएशन के न्यूज लेटर का लोकार्पण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ सीमा ने एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया. अवसर पर उनकी पुस्तक ‘समकालीन हिंदी कविता की भाषिक संरचना” का लोकार्पण हुआ । डॉ श्रेया सिंह ने बताया कि परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को डॉ. पुनिता पाठक द्वारा स्वर्गीय श्री वी. एन. पाठक स्मारक छात्रवृत्ति 10000 और प्रोफेसर अलका रानी गुप्ता द्वारा 5000 की भोलांजलि छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।

एलुमनी मीट से पहले पूर्व छात्रा प्रज्ञा प्रसून द्वारा जलने से बचाव और प्राथमिक उपचार जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने भारत भर में जलने से बचे लोगों की वकालत और पुनर्वास के लिए बेंगलुरु स्थित अपने अतिजीवन फाउंडेशन के कार्यों के बारे में बताया। यह सत्र पूर्व छात्र प्रकोष्ठ और महिला विकास प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था. अवसर पर छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का सफल संचालन स्वाति एवं साक्षी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो अर्चना तिवारी (सेक्रेटरी एलुमनी एसोसिएशन) ने किया। अवसर पर प्रो कल्पलता पाण्डेय, आभा श्रीवास्तव, जयलक्ष्मी कौर, डॉ प्रियंका ओझा, प्रीति श्रीवास्तव, पद्मिनी मेहता, डॉ रेशमा खातून आदि पुरातन छात्राओं, महाविद्यालय के अध्यापक गण, एसोसिएशन के सभी सदस्य एवं छात्राये उपस्थित थीं.