train

Summer Special Trains: राजकोट और लालकुआं के बीच चलायी जाएगी समर स्पेशल ट्रेन

Summer Special Trains: टिकटों की बुकिंग 28 मार्च से

राजकोट, 26 मार्च: Summer Special Trains: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष किराये पर राजकोट और लालकुआं के बीच समर स्‍पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण इस प्रकार है:

ट्रेन संख्या 05046/05045 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक समर स्पेशल [8 फेरे]

ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं समर स्पेशल प्रत्येक सोमवार को राजकोट से 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 05.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2026 तक चलेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्‍या 05045 लालकुआं-राजकोट समर स्पेशल प्रत्येक रविवार को लालकुआं से 12.35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2026 तक चलेगी।

Summer Special Trains: यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वांकानेर, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, महेसाणा, पाटन, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचमन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, दौसा, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, सोरों शुकर, उझानी, बदायूँ, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर, बहेरी और किच्छा स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, सेकंड स्लीपर और जनरल क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्‍या 05046 की बुकिंग 28 मार्च, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेन के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

OB Banner summer 1
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें