RPF Rajkot Division

RPF Rajkot Division: ईमानदारी की मिसाल: RPF ने ₹1 लाख की बैग लौटाई

RPF Rajkot Division: चलती ट्रेन में छूटा ₹1 लाख का बैग, राजकोट मंडल RPF ने खोजकर लौटाया

राजकोट, 19 मार्च: RPF Rajkot Division: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए ऑपरेशन ‘अमानत’ के तहत एक यात्री का कीमती सामान सुरक्षित बरामद कर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

18 मार्च 2026 को रेल मदद पोर्टल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 20952 जयपुर–ओखा एक्सप्रेस के कोच संख्या B/4, सीट संख्या 13 पर एक यात्री अपना बैग भूल गए हैं। सूचना मिलते ही RPF टीम तत्काल सक्रिय हुई और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

यह भी पढ़ें:- Workshop at VCW: वी सी डब्लू मे आयोजित कार्य अनुभव कार्यशाला मे छात्राओं ने दिखाई हुनर

RPF Rajkot Division: ट्रेन के ओखा स्टेशन पर पहुँचते ही RPF के सहायक सब इंस्पेक्टर प्रहलाद बधारा एवं कांस्टेबल दीपक शर्मा द्वारा संबंधित कोच की सघन जांच की गई, जिसके परिणामस्वरूप बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। जांच के दौरान बैग के स्वामी की पहचान बृजेश शर्मा, निवासी महेश नगर, जयपुर (राजस्थान) के रूप में हुई।

बरामद बैग की जांच करने पर उसमें लगभग ₹1,00,000 मूल्य के इलेक्ट्रिक टूल्स पाए गए, जिन्हें सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया।

सामान की बरामदगी के पश्चात, ओखा पोस्ट पर उपस्थित होने पर कांस्टेबल नरेश कुमार ढाका द्वारा यात्री को उनका सामान विधिवत सुपुर्द किया गया। अपना कीमती सामान सुरक्षित प्राप्त कर यात्री ने RPF का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा सकारात्मक फीडबैक भी दिया।

RPF द्वारा किया गया यह सराहनीय कार्य यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सामान की रक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त कमलेश्वर सिंह ने संबंधित RPF कर्मचारियों की ईमानदारी और सतर्कता की प्रशंसा की है।

OB Banner summer 1
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें