Veraval-Bandra Special Train: वेरावल–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित
Veraval-Bandra Special Train: राजकोट मंडल से होकर जाने वाली वेरावल–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित
- विस्तारित फेरों के लिए बुकिंग 20 मार्च, 2026 से प्रारंभ होगी
राजकोट, 18 मार्च: Veraval-Bandra Special Train: पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए राजकोट मंडल से होकर संचालित वेरावल–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार किया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
1) ट्रेन संख्या 09018 वेरावल–बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल, जिसे पूर्व में 30.03.2026 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसका संचालन बढ़ाकर 27.07.2026 तक कर दिया गया है।
2) ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा टर्मिनस–वेरावल साप्ताहिक समर स्पेशल, जिसे पूर्व में 29.03.2026 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसका संचालन बढ़ाकर 26.07.2026 तक कर दिया गया है।
उपरोक्त दोनों ट्रेनों के विस्तारित फेरों की बुकिंग 20 मार्च, 2026 से सभी पीआरएस काउंटरों एवं आईआरसीटीसी वेबसाइट पर प्रारंभ होगी।
ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी एवं संरचना संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया
www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।


