tharad new project

PM Modi Gujarat Visit: गुजरात में विकास की बड़ी सौगात – PM मोदी का दौरा

PM Modi Gujarat Visit: भारत सरकार के ऊर्जा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा रेलवे मंत्रालय के 10,900 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होगा

  • PM Modi Gujarat Visit: गुजरात सरकार के शहरी विकास विभाग अंतर्गत 5,200 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया जाएगा
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत प्रधानमंत्री गुजरात के 34 जिलों में 38,949 आवासों में नागरिकों का गृह प्रवेश कराएंगे
⏳ आज की खास डील – स्टॉक लिमिटेड!
🛍️ ₹99 से शुरू – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔄 आसान रिटर्न

गांधीनगर, 30 मार्च: PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 31 मार्च, 2026 को गुजरात की यात्रा पर आएंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री वाव-थराद से भारत सरकार तथा गुजरात सरकार के कुल मिलाकर 19,806.9 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

इनमें भारत सरकार के ऊर्जा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा रेलवे मंत्रालयों के 10,921 करोड़ रुपए के तथा गुजरात सरकार के शहरी विकास, जल संसाधन, जलापूर्ति, सड़क एवं भवन, जीआईडीसी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यटन तथा आदिजाति विकास विभागों के 8,886 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास शामिल है। वाव-थराद में आयोजित इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित भारत एवं गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अंतर्गत गुजरात में 10,921 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण तथा शिलान्यास

PM Modi Gujarat Visit

उल्लेखनीय है कि कच्छ जिले के खावडा में विश्व का सबसे बड़ा हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी (आरई) पार्क निर्माणाधीन है। PM Modi Gujarat Visit: 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खावडा के आरई पार्क के लिए ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत 3,645 करोड़ रुपए की लागत वाले 3 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करने जा रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स द्वारा हजारों मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी का राष्ट्रीय ग्रिड के साथ प्रभावी जुड़ाव सुनिश्चित किया जाएगा, जिसके कारण हरित ऊर्जा की व्यापकता तथा ऊर्जा सुरक्षा मजबूत बनेगी।

यह भी पढ़ें:- Fertilizer License Cancelled: उर्वरक जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार की सख्ती, 6,900 से अधिक लाइसेंस रद्द

इसके अलावा; भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अंतर्गत इडर-बारडोली बाईपास फोर लेन रोड (705 करोड़ रुपए की लागत से) और धोळावीरा-मौवाणा-वोवा-सांतलपुर सेक्शन (575 करोड़ रुपए की लागत से) शिलान्यास तथा अहमदाबाद-धोलेरा पैकेज 1 (1,298 करोड़ रुपए की लागत से), पैकेज 2 (1,415 करोड़ रुपए की लागत से, पैकेज 3 (1,034 करोड़ रुपए की लागत से और पैकेज 4 (1,358 करोड़ रुपए की लागत से) का लोकार्पण किया जाएगा।

भारत सरकार के रेल मंत्रालय के 891 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें हिंमतनगर-खेडब्रह्मा ब्रॉडगेज लाइन, गांधीधाम-आदिपुर के बीच क्वाड्रपलिंग तथा राजकोट-कालानुस डबलिंग प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में कालानुस-जामनगर डबलिंग जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसी प्रकार; खेडब्रह्मा-हिंतमनगर-असारवा ट्रेन को खेडब्रह्मा से हरी झंडी दिखाई जाएगी। कुल मिलाकर भारत सरकार के इन तीन मंत्रालयों के 10,921 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा।

गुजरात सरकार के शहरी विकास विभाग अंतर्गत सर्वाधिक 5,295.5 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास

PM Modi Gujarat Visit: 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत 8,886 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें शहरी विकास विभागांतर्गत सर्वाधिक 5,295.5 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास किया जाने वाला है।

इन प्रोजेक्ट्स में मुख्य रूप से अहमदाबाद एवं गांधीनगर के विकास कार्य शामिल हैं; जिनमें अहमदाबाद में खारीकट कैनाल विकास, अहमदाबाद महानगर पालिका की बीआरटीएस व एएमटीएस बस सर्विस का मॉडर्नाइजेशन, वर्तमान सुभाषब्रिज को तोड़कर नए फोर लेन ब्रिज का कन्स्ट्रक्शन, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (ईडब्लूएस) के लिए आवासीय घरों का निर्माण, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, ऑडिटोरियम आदि जैसे प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास शामिल हैं।

गांधीनगर में ईडब्लूएस के लिए आवासीयों घरों का निर्माण, गांधीनगर महानगर पालिका के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग से अडालज टीएसपीएस तक खुले खुदाई कार्य (लंबाई : 2420 मीटर) और माइक्रोटनलिंग (लंबाई : 3180 मीटर) द्वारा 1800 मिमीलीटर गटर ट्रंक डालने, पेथापुर में 15 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, रांधेजा में 4 तालाबों की इंटरलिंकिंग तथा स्टॉर्म वॉटर लाइन बिछाने का कार्य आदि प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण-शिलान्यास किया जाएगा।

OB Banner summer 1

शहरी विकास विभाग के अलावा; (PM Modi Gujarat Visit) गुजरात सरकार के जल संसाधन, जलापूर्ति, सड़क एवं भवन, जीआईडीसी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यटन, आदिजाति तथा ग्रामीण विकास विभागों के भी विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया जाएगा। इतना ही नहीं; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत गुजरात के 34 जिलों के 38,949 आवासों में नागरिकों का गृह प्रवेश कराएंगे, जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों के लिए अपने घर का सपना साकार होगा।