Voter Awareness Program Held at VCW

Voter Awareness Program Held at VCW: वीसीडब्ल्यू में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

Voter Awareness Program Held at VCW: जागरूकता कार्यक्रम मे हर वोट एक आवाज़ है, हर आवाज़ शक्तिशाली है का दिया गया संदेश

  • Voter Awareness Program Held at VCW: इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे छात्राओं ने उत्साह पूर्वक की भागीदारी

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 11 फरवरी:
Voter Awareness Program Held at VCW: हर वोट एक आवाज़ है, हर आवाज़ शक्तिशाली है….. के संदेश के साथ वसन्ता कॉलेज फॉर विमेन मे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा विशेष रूप से प्रथम बार मतदान करने वाली छात्राओं को चुनावी प्रक्रिया की समुचित एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

यह भी पढ़ें:- Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं – पूरी जानकारी

कार्यक्रम का संचालन करते हुये कोमल सिंह एवं मनु स्मृति ने कहा कि, मतदान की आवश्यकता एवं लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है. (Voter Awareness Program Held at VCW) इस अवसर पर इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की नोडल अधिकारी के रूप में डॉ. पुनीता पाठक ने क्लब की भूमिका एवं उद्देश्यों के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि, क्लब विद्यार्थियों में चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने तथा उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का कार्य करता है।

अवसर पर शोभिता नंदिनी ने मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बीएलओ, निर्वाचक सूची तथा फॉर्म 6, 7 एवं 8 की उपयोगिता के साथ ही ईवीएम प्रक्रिया को सरल और स्पष्ट रूप में समझाया. अवसर पर आयोजित क्विज में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने मतदान से जुड़े अनुभव भी साझा किए।

Mini portable cooler shop now: onlinebuyer.in

Voter Awareness Program Held at VCW: अंत मे सभी ने “सजग एवं जिम्मेदार मतदाता बनने” की शपथ ली. इस अवसर पर डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. पुनीता पाठक, डॉ. मनीषा मिश्रा, डॉ. जितेन्द्र लालवानी एवं डॉ. प्रतीक सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संयोजन में प्रगति प्रिया, रानी राज, गरिमा सिंह एवं सुदीक्षा का विशेष सहयोग रहा।

OB banner
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें