Varanasi Airport: वाराणसी के मंडलायुक्त ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण कार्यों का किया औचक निरीक्षण
Varanasi Airport: परियोजना की समय-सीमा और लक्ष्यों का पालन करने के साथ-साथ सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने की जरूरत है:.. मंडलायुक्त एस राजलिंगम
- बैठक में भूमि अधिग्रहण में तेजी लाना तथा बाधाओं को दूर करना व बिजली विभाग, स्कूलों, नाले, चारदीवारी आदि से संबंधित मुद्दों का समाधान करना रहा शामिल
रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 12 जनवरी: Varanasi Airport: मंडलायुक्त एस राजलिंगम की अध्यक्षता में एयरपोर्ट विस्तारीकरण तथा अंडरपास टनल से जुड़े परियोजना के मास्टरप्लान की समीक्षा के लिए हवाई अड्डा परियोजना टीम, एनएचएआई और अन्य जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में भूमि अधिग्रहण और मुआवजे में देरी, अधिग्रहित भूमि पर मौजूदा बाधाओं को दूर करना और एनएचएआई की चल रही राजमार्ग परियोजनाओं में आ रही समस्याओं जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए मंडलायुक्त द्वारा आवश्यक दिशानिर्देश दिये गए।
यह भी पढ़ें:- National Center on Aging: बी एच यू मे निर्माणाधीन राष्ट्रीय वृद्धावस्था केंद्र की केंद्र सरकार ने की समीक्षा
मंडलायुक्त ने परियोजना की समय-सीमा और लक्ष्यों का पालन करने के साथ-साथ सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने का निर्देश दिया। प्रमुख निर्णयों में भूमि अधिग्रहण में तेजी लाना, बाधाओं को दूर करना और बिजली विभाग, स्कूलों, नाले, चारदीवारी आदि से संबंधित मुद्दों का समाधान करना शामिल था। समीक्षा बैठक में एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा समेत एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।


