Katra station

Vaishno Devi Train Update: हापा–कटड़ा एक्सप्रेस तुषार महाजन स्टेशन तक

Vaishno Devi Train Update: 31 मार्च की हापा–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन तक जाएगी

⏳ आज की खास डील – स्टॉक लिमिटेड!
🛍️ ₹99 से शुरू – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔄 आसान रिटर्न

राजकोट, 27 मार्च: Vaishno Devi Train Update: उत्तर रेलवे के जम्मू तवी मंडल के जम्मू तवी–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा खंड में चल रहे विद्युतीकरण कार्य एवं ट्रैफिक ब्लॉक के कारण दिनांक 31 मार्च, 2026 को हापा से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12475, हापा–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित गंतव्य तक न जाकर शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- Fertilizer License Cancelled: उर्वरक जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार की सख्ती, 6,900 से अधिक लाइसेंस रद्द

Vaishno Devi Train Update: फलस्वरूप, यह ट्रेन शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन एवं श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन के मध्य (लगभग 25 किलोमीटर) आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इस अवधि में ट्रेन का श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

यात्री उपरोक्त परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। ट्रेनों के परिचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य अवलोकन करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।