Operation Camp

Operation Camp: नि:शुल्क वृहद मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प मे 150 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

Operation Camp: चहनियां मे अंबरीश सिंह भोला द्वारा निःशुल्क मोतियाविंद आपरेशन शिविर सम्पन्न

  • Operation Camp: शिविर मे त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मोतियाविंद का जाँच एवं आपरेशन किया गया सम्पन्न
  • वी डी ए बोर्ड के मानद सदस्य भोला ने जरूरतमंदो को मोतियाबिंद रोग से निजात दिलाने हेतु सेवा का लिया संकल्प

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी/चहनियां, 11 जनवरी:
Operation Camp: चहनियां स्थित एक मैरेज लान में विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य, अम्बरीष सिंह भोला द्वारा बृहद निशुंल्क मोतियाबिंद जांच एव ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर मे लगभग 150 जरुरतमंदो ने लाभ उठाया. उक्त शिविर में त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा जांच और ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी की गई.

अवसर पर शिविर के आयोजक अम्बरीष सिंह भोला ने कहा कि, प्रत्येक व्यक्ति के लिए नेत्र ज्योति अनमोल होती है. नेत्र ज्योति रहेगा तभी हमलोग दुनिया को देख पाएंगे. मोतियाविंद रोग से प्रति वर्ष लाखों लोग अपने आँखों की रोशनी खो देते हैँ. मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है कि ऐसे लोगो की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है. आगे भी यह सेवा करता रहूंगा.

अवसर पर रामदयाल यादव, अतुल सिंह रघुवंशी, शैलेश यादव, राणा सिंह, अजय राय, विकास निषाद, मनीष श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र यादव, विवेक सिंह, जयदीप सिंह आदि उपस्थित रहे ।

OB banner
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें