अहमदाबाद पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), सैन्य कमांडरों के सम्मलेन को करेंगे संबोधित

Narendra Modi

अहमदाबाद पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), सैन्य कमांडरों के सम्मलेन को करेंगे संबोधित

रामकिशोर शर्मा

अहमदाबाद, 06 मार्चः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज गुजरात के दौरे पर हैं वे यहाँ केवड़िया में चल रहे सेना के अधिकारियों के सम्मलेन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री केवडिया जाने के लिए अहमदाबाद हाईवे अड्डे पर पहुँचे तब राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन भाई पटेल ने उनका हार्दिक स्वागत किया

एक दिन पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और अधिकारियों को संबोधित किया था कम्बाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) वहीं लंच करेंगे और शाम को करीब 3 बजे अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे और वहाँ से विशेष विमान से दिल्ली पहुँचेंगे

यह भी पढ़े.. 8 मार्च से (Bandra Terminus) बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर स्पेशल के समय में बदलाव