Arjun Modhwadia Joins BJP: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए अर्जुन मोढ़वाडिया

अहमदाबाद, 05 मार्चः Arjun Modhwadia Joins BJP: लोकसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां जोड़-तोड़ में जुट गई हैं। इस बीच, गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका देकर अर्जुन मोढ़वाडिया भाजपा में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं अर्जुन के साथ पूर्व विधायक अंबरीश ढेर और मुलुभाई कंडेरिया ने भी भाजपा का दामन थामा।

क्या आपने यह पढ़ा…. Aadhaar Card Free Update: बिना पैसे आधार अपडेट करवाने का आखिरी मौका, यहां जानें घर बैठे कैसे करें…

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष सी.आर.पाटिल ने खेस धारण करवाकर इन नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। मालूम हो कि, देश में जल्द ही लोकसभा की चुनावों का ऐलान होने वाला हैं। ऐसे में अर्जुन मोढ़वाडिया द्वारा उठाया गया यह कदम कांग्रेस के लिए काफी मुश्किलें पैदा कर गया हैं।

देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें