Trains Affected news: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अहमदाबाद मंडल की यह ट्रेनें होंगी प्रभावित, जानिए

Trains Affected news: भुसावल यार्ड रीमॉडलिंग हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अहमदाबाद मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी

अहमदाबाद, 29 मार्चः Trains Affected news: मध्य रेलवे के भुसावल-भादली स्टेशनों के बीच चौथी लाइन के संबंध में भुसावल यार्ड रीमॉडलिंग हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण अहमदाबाद मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:

निरस्त ट्रेनः

  • 30 मार्च को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 22138 अहमदाबाद-नागपुर प्रेरणा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनेंः

  • 30 मार्च को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित वाया बाजवा-छायापुरी-रतलाम-भोपाल-इटारसी-नागपुर के रास्ते चलेगी।
  • 30 मार्च को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 22967 अहमदाबाद-प्रयागराज एक्सप्रेस परिवर्तित वाया बाजवा-छायापुरी-रतलाम-भोपाल-इटारसी के रास्ते चलेगी।
  • 30 मार्च को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 12655 अहमदाबाद-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल नवजीवन एक्सप्रेस परिवर्तित वाया बाजवा-छायापुरी-रतलाम-भोपाल-खंडवा-भुसावल-चौड लाइन-अकोला के रास्ते चलेगी।
  • 30 मार्च को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 12656 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस परिवर्तित वाया भुसावल चौड लाइन-खंडवा-इटारसी-भोपाल-रतलाम-छायापुरी-बाजवा के रास्ते चलेगी।
  • 31 मार्च को अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित वाया गेरतपुर-छायापुरी-गोधरा-रतलाम-नागदा-उज्जैन-संत हिरदाराम नगर-बीना के रास्ते चलेगी।

यात्रियों से निवेदन है की उक्त बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा करें। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

क्या आपने यह पढ़ा…. Gujarat got best interpretation center award: गुजरात के पर्यटन विभाग को स्वदेश दर्शन योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ व्याख्या केंद्र का पुरस्कार

Hindi banner 02