Ticket Checking

Ticket Checking: टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड कमाई – राजकोट मंडल की बड़ी सफलता

Ticket Checking: ​पिछले वर्ष की तुलना में टिकट चेकिंग से प्राप्त राजस्व में 68.23% की रिकॉर्ड वृद्धि

राजकोट, 02 अप्रैल: Ticket Checking: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया गया। निरंतर निगरानी और सघन चेकिंग के परिणामस्वरूप, राजकोट मंडल ने इस वर्ष टिकट चेकिंग के माध्यम से ₹10.95 करोड़ का राजस्व प्राप्त किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त ₹6.50 करोड़ के राजस्व की तुलना में 68.23% अधिक है।

⏳ आज की खास डील – स्टॉक लिमिटेड!
🛍️ ₹99 से शुरू – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔄 आसान रिटर्न

Ticket Checking: वर्ष 2025-26 में बिना टिकट/अनियमित टिकट के कुल 1,50,681 मामले दर्ज किए गए, जो पिछले वर्ष दर्ज 95,011 मामलों की तुलना में 58.59% अधिक हैं।

यह भी पढ़ें:- Ahmedabad Heritage: अहमदाबाद हेरिटेज के लिए ₹266 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

इनमें बिना (Ticket Checking) टिकट यात्रा के 73,618 मामलों से 6.85 करोड़ रुपये, उच्च श्रेणी में यात्रा कर रहे 71,427 यात्रियों से 4.066 करोड़ रुपये, ओवर ट्रैवलिंग के 833 मामलों से 2,51,955 रुपये तथा बिना बुक किए गए लगेज के 212 मामलों से 20,120 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

Ticket Checking: रेलवे की ‘प्रथम पंक्ति’ (Frontline) कहे जाने वाले वाणिज्यिक स्टाफ की इस शानदार उपलब्धि पर राजकोट मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना, सहायक वाणिज्य प्रबंधक हितेश जोशी व रमेश पांडोर, मुख्य टिकट चेकिंग निरीक्षक के. सी. गुर्जर एवं समस्त टिकट चेकिंग टीम को हार्दिक बधाई दी।

साथ ही, मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे उचित टिकट खरीदकर सम्मानपूर्वक यात्रा करें।