rpf rajkot achivement

Rajkot RPF Achievement: RPF का बड़ा एक्शन – राजकोट में 103 अपराधी गिरफ्तार

Rajkot RPF Achievement: राजकोट मंडल आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि : एक वर्ष में ₹38.98 लाख का सामान लौटाया, 103 अपराधी गिरफ्तार

27 बच्चों को परिजनों से मिलाया • चैन पुलिंग व टिकट कालाबाजारी पर कड़ा शिकंजा • यात्री सुरक्षा के लिए व्यापक जागरूकता अभियान

राजकोट, 03 अप्रैल: Rajkot RPF Achievement: पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026) के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा तथा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

राजकोट मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार मीना के अनुसार “सेवा ही संकल्प” के ध्येय के अंतर्गत, आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त अजय सदानी के कुशल नेतृत्व तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त, राजकोट कमलेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में आरपीएफ (Rajkot RPF Achievement) ने विभिन्न अभियानों के माध्यम से सराहनीय कार्य किए हैं।

⏳ आज की खास डील – स्टॉक लिमिटेड!
🛍️ ₹99 से शुरू – अभी खरीदें
🚚 फ्री डिलीवरी | 💵 COD उपलब्ध | 🔄 आसान रिटर्न

इस अवधि में रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों, रेलवे परिसर तथा आधारभूत संरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कई महत्वपूर्ण अभियानों को सफलतापूर्वक संचालित किया।

प्रमुख उपलब्धियां निम्नानुसार हैं:(Rajkot RPF Achievement)

ऑपरेशन अमानत: इस अभियान के अंतर्गत यात्रा के दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियों द्वारा भूलवश छूटे हुए सामान को सुरक्षित वापस लौटाने में आरपीएफ ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 352 यात्रियों का लगभग ₹38,98,484 मूल्य का सामान सुरक्षित रूप से उन्हें सुपुर्द किया गया।

ऑपरेशन नन्हें फरिश्ते: इस अभियान के तहत 27 ऐसे बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया, जो स्टेशन या ट्रेन में किसी कारणवश अपने परिवार से बिछड़ गए थे।

यह भी पढ़ें:- Ticket Checking: टिकट चेकिंग से रिकॉर्ड कमाई – राजकोट मंडल की बड़ी सफलता

ऑपरेशन डिग्निटी: इस अभियान के अंतर्गत 12 व्यक्तियों को उनके परिवारजनों से मिलाया गया, जो विभिन्न परिस्थितियों में अपने परिजनों से अलग हो गए थे।

ऑपरेशन रेल सुरक्षा: रेलवे संपत्ति की सुरक्षा हेतु चलाए गए इस अभियान में चोरी के 35 मामलों में 103 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की गई।

ऑपरेशन समय पालन: रेल यातायात को बाधित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चैन पुलिंग के 446 मामले दर्ज किए गए तथा 441 आरोपियों को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

ऑपरेशन उपलब्ध: रेलवे टिकटों की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाते हुए इस अभियान के तहत 14 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जो टिकटों की अवैध बिक्री में संलिप्त पाए गए।

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: यात्रियों के सामान की चोरी के मामलों में सतर्क कार्रवाई करते हुए 4 मामलों में 7 आरोपियों को पकड़कर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सुपुर्द किया गया, जिनके विरुद्ध आगे कानूनी कार्रवाई की गई।

ऑपरेशन जनजागरण: आरपीएफ द्वारा यात्रियों एवं आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सभी आरपीएफ पोस्ट एवं चौकियों पर बैनर, पीए सिस्टम के माध्यम से घोषणाएं, ग्राम सरपंचों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान रेलवे लाइन पार न करने, ट्रेनों पर पत्थरबाजी रोकने, नशाखोरी, महिला सुरक्षा तथा मानव तस्करी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

राजकोट मंडल रेल प्रबंधक, गिरिराज कुमार मीना ने कहा, “राजकोट मंडल आरपीएफ की यह उपलब्धि यात्रियों की सुरक्षा और सेवा के प्रति उसकी उत्कृष्ट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”