Rajkot Division Train Affected: राजकोट मंडल की कुछ ट्रेनें प्रभावित
Rajkot Division Train Affected: कनकपुरा यार्ड में नॉन-इंटरलोकिंग कार्य के चलते राजकोट मंडल से होकर जानेवाली कुछ ट्रेनें प्रभावित
राजकोट, 16 मार्च: Rajkot Division Train Affected: उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत कनकपुरा यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल संचालन को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से रेल लाइनों की क्षमता बढ़ाने हेतु विकास कार्य किया जाएगा।
इस कार्य के अंतर्गत कुछ रेल लाइनों के बीच अतिरिक्त कनेक्शन बनाए जाएंगे तथा दो लाइनों को लगभग 100 मीटर तक बढ़ाया जाएगा, जिससे यार्ड में ट्रेनों के संचालन की क्षमता और सुगमता में सुधार होगा। इस विकास कार्य के दौरान राजकोट मंडल से होकर जानेवाली कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। प्रभावित होनेवाली ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें:
1) 11.05.2026 को ओखा से प्रस्थान करनेवाली ट्रेन नंबर 20951 ओखा-जयपुर एक्सप्रेस ओखा को अजमेर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। इस तरह यह ट्रेन अजमेर-जयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
2) 12.05.2026 को जयपुर से प्रस्थान करनेवाली ट्रेन नंबर 20952 जयपुर-ओखा एक्सप्रेस जयपुर की जगह अजमेर से शॉर्ट ओरिजिनेट यानि प्रारम्भ होगी। इस तरह यह ट्रेन जयपुर-अजमेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:
1) 08.05.2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाया फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी की जगह आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रिंगस-रेवाड़ी के रास्ते चलेगी। जिन स्टेशनों पर यह ट्रेन नहीं जाएगी उसमें जयपुर, अलवर और बांदीकुई शामिल हैं।
2) 09.05.2026 को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाया फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी की जगह आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रिंगस-रेवाड़ी के रास्ते चलेगी। जिन स्टेशनों पर यह ट्रेन नहीं जाएगी उसमें जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर और खैरताल शामिल हैं।
3) 11.05.2026 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन नंबर 19270 मुजफ्फरपुर- पोरबंदर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग वाया रेवाड़ी-अलवर-जयपुर की जगह आंशिक रूप से परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रिंगस-फुलेरा के रास्ते चलेगी। जिन स्टेशनों पर यह ट्रेन नहीं जाएगी उसमें अलवर, बांदीकुई और जयपुर शामिल हैं।
रेल यात्री उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबन्धित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें

