Lakhabaval Station Update: लाखाबावल स्टेशन पर रद्द किए गए सभी स्टॉपेज पुनः बहाल
Lakhabaval Station Update: इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा लाखाबावल स्टेशन पर दोनों प्लेटफॉर्म तथा फुट ओवर ब्रिज (FOB) का कार्य पूर्ण
राजकोट, 28 फरवरी: Lakhabaval Station Update: राजकोट मंडल के लाखाबावल रेलवे स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) के निर्माण कार्य के कारण अस्थायी रूप से रद्द किए गए ट्रेनों के स्टॉपेज अब तत्काल प्रभाव से पुनः बहाल कर दिए गए हैं।
इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन विभाग द्वारा लाखाबावल स्टेशन पर दोनों प्लेटफॉर्म तथा फुट ओवर ब्रिज (FOB) का कार्य पूर्ण कर उन्हें संचालन हेतु हस्तांतरित किए जाने के फलस्वरूप यह निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- Micron Sanand Cleanroom बना विश्व के सबसे बड़े क्लीनरूम में शामिल
पूर्व में दिनांक 26 फरवरी से 5 मार्च, 2026 तक निम्नलिखित ट्रेनों के स्टॉपेज अस्थायी रूप से रद्द किए गए थे, जिन्हें अब पुनः प्रारंभ कर दिया गया है:
पुनः बहाल स्टॉपेज की जानकारी :
1) ट्रेन संख्या 19209 भावनगर–ओखा एक्सप्रेस: 28.02.2026 से बहाल
2) ट्रेन संख्या 19210 ओखा–भावनगर एक्सप्रेस: 01.03.2026 से बहाल
3) ट्रेन संख्या 59552 ओखा–राजकोट लोकल: 28.02.2026 से बहाल
4) ट्रेन संख्या 59551 राजकोट–ओखा लोकल: 28.02.2026 से बहाल
अब उपरोक्त ट्रेनें लाखाबावल स्टेशन पर नियमानुसार ठहराव करेंगी।
रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेनों के परिचालन से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवलोकन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें

