Changes in Okha-Jaipur Express: ओखा-जयपुर एक्सप्रेस अजमेर तक जाएगी
Changes in Okha-Jaipur Express: 8 दिसम्बर की ओखा-जयपुर एक्सप्रेस अजमेर तक जाएगी
राजकोट, 04 दिसम्बर: उत्तर पश्चिम रेलवे के गांधीनगर-जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा जिसके चलते राजकोट मंडल से होकर जाने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। प्रभावित होने वाली ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें:
- 08.12.2025 को ओखा से चलने वाली ट्रेन नंबर 20951 ओखा-जयपुर एक्सप्रेस अजमेर तक जाएगी। इस तरह यह ट्रेन अजमेर और जयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- 09.12.2025 को जयपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 20952 जयपुर-ओखा एक्सप्रेस जयपुर की जगह अजमेर से प्रस्थान करेगी। इस तरह यह ट्रेन जयपुर और अजमेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें:
- 06.12.2025 और 09.12.2025 को पोरबंदर से चलने वाली ट्रेन नंबर 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-रेवाड़ी की जगह परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी पर चलेगी। जिन स्टेशनों पर यह ट्रेन नहीं जाएगी उसमें किशनगढ़, फुलेरा और जयपुर स्टेशन शामिल हैं।
- 04.12.2025 और 08.12.2025 को दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली ट्रेन नंबर 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-जयपुर-फुलेरा की जगह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा पर चलेगी। जिन स्टेशनों पर यह ट्रेन नहीं जाएगी उसमें जयपुर, फुलेरा और किशनगढ़ स्टेशन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:- OTP required for Tatkal booking: हापा– मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस के लिए OTP प्रमाणीकरण
रेल यात्री उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें और ट्रेनों के परिचालन संबंधित नवीनतम अपडेटस की जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन करें ताकि किसी प्रकार कि असुविधा ना हो।


