vda plot

Transport Nagar Yojna: वी डी ए के द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर योजना मे आवंटित हुये प्लाट

Transport Nagar Yojna: वाराणसी विकास प्राधिकरण के परिसर मे ट्रांसपोर्ट नगर योजना में पंजीकृत आवेदकों को लॉटरी द्वारा आवंटित हुए भूखण्ड

  • सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता मे हुई लाटरी मे 53 ट्रांसपोर्टेरों को मिला प्लॉट

रिपोर्ट: डॉ राम शंकर सिंह
वाराणसी, 19 फरवरी:
Transport Nagar Yojna: वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा के निर्देशानुसार प्राधिकरण सभागार में सचिव डॉ वेद प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में ट्रांसपोर्ट नगर योजना के अंतर्गत वर्ष 2012 में पंजीकृत आवेदकों के मध्य लॉटरी के माध्यम से भूखण्ड आवंटित किए गए. अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर हेतु वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सूर्यमणि तिवारी, जे.पी. तिवारी एवं अन्य आवेदकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

लॉटरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई, जिसमें कुल 53 आवेदकों को भूखण्ड आवंटित किए गए। प्राधिकरण द्वारा संपूर्ण प्रक्रिया नियमानुसार एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराई गई, जिससे योजना के लंबित आवंटनों का निराकरण सुनिश्चित किया जा सका।

मौके पर संपत्ति अधिकारी आनंद प्रकाश तिवारी, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश दुबे, वरिष्ठ लिपिक अभिषेक सिंह के साथ अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं ट्रांसपोर्टर रहे उपस्थित.

OB banner
देश की आवाज की खबरें फेसबुक पर पाने के लिए फेसबुक पेज को लाइक करें