Skip to content
  • होम
  • टॉप स्टोरी
  • फोटो गैलरी
  • Shopping
  • हिन्दी
  • ગુજરાતી
  • देश
  • राज्य की ख़बर
    • गुजरात
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • देश की रेल
  • काम की ख़बर
  • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
    • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • क़लम से
    • एक्सपर्ट ओपिनियन
    • काव्य
    • ग़ज़ल
    • लघुकथा
  • मनोरंजन
  • विश्व

ताज़ा अपडेट

PM Schedule India: प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश दौरे पर

Okha-Bhavnagar Exp: ओखा–भावनगर एक्सप्रेस में अतिरिक्त 3AC कोच

Smilesutra@BHU: बीएचयू में दंत चिकित्सा और एयरवे मैनेजमेंट पर अकादमिक संगोष्ठी सम्पन्न

Online NOC: वाराणसी विकास प्राधिकरण ने शुरु किया NOC की सुविधा

World Health Day: राजकोट रेलवे अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

Agriculture News: वाराणसी में केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर का वैज्ञानिकों से संवाद

Rajkot Railway Division revenue: राजकोट रेल मंडल का रिकॉर्ड – ₹2711 करोड़ का राजस्व हासिल

Census-2026: 1 अप्रैल से शुरू होगी जनगणना 2026 – दो चरणों में होगी प्रक्रिया

PM Modi Address: पश्चिम एशिया तनाव, ऊर्जा आपूर्ति, विकास और विपक्ष पर भी बोले प्रधानमंत्री

IIT BHU: आई आई टी बी एच यू मे महत्वपूर्ण कार्यशाला सम्पन्न

  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Youtube
Desh ki Aawaz

Desh ki Aawaz

  • होम
  • टॉप स्टोरी
  • फोटो गैलरी
  • Shopping
  • हिन्दी
  • ગુજરાતી
Friday, April 17, 2026
  • देश
  • राज्य की ख़बर
    • गुजरात
    • झारखंड
    • दिल्ली
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • देश की रेल
  • काम की ख़बर
  • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
    • धर्म
  • हेल्थ
  • खेल
  • क़लम से
    • एक्सपर्ट ओपिनियन
    • काव्य
    • ग़ज़ल
    • लघुकथा
  • मनोरंजन
  • विश्व
Post office van
काम की ख़बर

डाक विभाग द्वारा सभी लघु बचत योजनाओं का विस्तार शाखा डाकघर तक किया गया

Input Team July 25, 2020

इस निर्णय का उद्देश्य सभी डाकघर बचत योजनाओं को लोगों के घर तक पहुंच प्रदान करके ग्रामीण भारत को सशक्त बनाना है

24 JUL 2020 by PIB Delhi

ग्रामीण क्षेत्रों में अपने नेटवर्क और डाक संचालन को मजबूती प्रदान करने और गांवों की विशाल जनसंख्या तक लघु बचत योजनाओं की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, डाक विभाग ने अब सभी लघु बचत योजनाओं को विस्तार देकर शाखा डाकघर स्तर तक कर दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में, 1,31,113 शाखा डाकघर काम कर रहे हैं। पत्र, स्पीड पोस्ट, पार्सल, इलेक्ट्रॉनिक मनी ऑर्डर, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की सुविधाओं के अलावा, इन शाखा डाकघरों के द्वारा अब डाकघर बचत खाता, आवर्ती जमा, सावधि जमा और सुकन्या समृद्धि खाता योजनाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

नए आदेश के माध्यम से, शाखा डाकघरों को सार्वजनिक भविष्य निधि, मासिक आय योजना, राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र, किसान विकास पत्र और वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं की सुविधाएं प्रदान करने की भी अनुमति प्रदान की गई है। ग्रामीण लोगों को अब वही डाकघर बचत बैंक वाली सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी, जिनका फायदा शहर में रहने वाले लोग उठा रहे हैं। वे अपनी बचत को, अपने गांव के डाकघर के माध्यम से ही लोकप्रिय योजनाओं में जमा कर सकेंगे।

सभी डाकघर बचत योजनाओं को लोगों के घर तक पहुंच प्रदान करके, ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में विभाग द्वारा उठाया गया यह एक और महत्वपू्र्ण कदम है।

***

Desh ki Aawazpost officeSaving account

Post navigation

ડો. કમલેશ ઉપાધ્યાયએ જામનગરની કોરોનાની હાલની પરિસ્થિતિની સમીક્ષા કરી
દેશમાં કોરોનાના નવા દર્દીઓની સંખ્યામાં ગુજરાત દસમાં ક્રમે

Search

ताज़ा ख़बर

  • West Asia Crisis: पश्चिम एशिया संकट के बीच ऊर्जा और EV पर सरकार का बड़ा कदम April 14, 2026
  • Startup India Fund 2.0: स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी April 13, 2026
  • AIIMS Rajkot Convocation: राष्ट्रपति ने एम्स राजकोट दीक्षांत समारोह को संबोधित किया April 13, 2026

क्रिकेट स्कोर

  • देश की ख़बर
  • काम की ख़बर
    • देश की रेल
  • राज्य की ख़बर
  • लाइफ स्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • खेल
  • बिजनेस
  • एक्सपर्ट ओपिनियन
  • गुजराती
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
Proudly powered by WordPress | Theme: FreeNews | By ThemeSpiral.com.